न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस समय शुरू होगी रणवीर-विक्रांत की ‘डॉन 3’ की शूटिंग, ‘सनम तेरी कसम 2’ में मावरा को लेकर ऐसा बोले प्रोड्यूसर

फरहान अख्तर की क्राइम थ्रिलर मूवी 'डॉन 3' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसको लेकर लगातार कुछ न कुछ खबर आती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 May 2025 2:32:53

2 News : इस समय शुरू होगी रणवीर-विक्रांत की ‘डॉन 3’ की शूटिंग, ‘सनम तेरी कसम 2’ में मावरा को लेकर ऐसा बोले प्रोड्यूसर

फरहान अख्तर की क्राइम थ्रिलर मूवी 'डॉन 3' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसको लेकर लगातार कुछ न कुछ खबर आती रहती है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार रणवीर सिंह और विक्रांत मैसी इसी साल सितंबर से फिल्म के सेट पर काम शुरू करेंगे। डायरेक्टर फरहान अपनी एक और फिल्म '120 बहादुर' को पूरा करने के बाद 'डॉन 3' पर पूरी तरह फोकस करेंगे। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रणवीर और विक्रांत फिलहाल अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। दोनों कलाकार इन प्रोजेक्ट्स को खत्म करने के बाद 'डॉन 3' की शूटिंग के लिए तैयार होंगे।

रणवीर ‘डॉन’ की भूमिका निभाएंगे, जबकि विक्रांत भी एक अहम रोल प्ले करेंगे। फरहान ने पहले ही स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे दिया है और प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर है। बता दें 'डॉन' फ्रेंचाइजी की पिछली 2 फिल्मों में शाहरुख खान ने ‘डॉन’ का किरदार निभाया था, जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा। अब रणवीर ने उनकी जगह ले ली है। रणवीर की एनर्जी और एक्टिंग स्किल देखते हुए माना जा रहा है कि वे इस किरदार को नया रंग देंगे। वहीं विक्रांत की मौजूदगी से कहानी में और गहराई आने की संभावना है। फरहान फिल्म को लार्ज स्केल पर बनाने की योजना बना रहे हैं।

एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर 'डॉन 3' में नया विजुअल अनुभव मिलेगा। शूटिंग भारत के साथ विदेशों में भी होगी, जिसमें कुछ बड़े एक्शन सीक्वेंस शामिल होंगे। अभी 'डॉन 3' की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है कि यह अगले साल थिएटर्स में पहुंच जाएगी। रणवीर की पिछली फिल्म साल 2023 में आई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी थी। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट थीं और फिल्म हिट रही। दूसरी ओर विक्रांत ‘12वीं फेल’ फिल्म के बाद से फैंस के बीच तगड़े लोकप्रिय हो गए हैं। उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘साबरमती एक्सप्रेस’ थी।

farhan akhtar,don 3,ranveer singh,vikrant massey,don 3 shooting,shahrukh khan,mawra hocane,pakistani actress mawra hocane,sanam teri kasam 2,sanam teri kasam,harshvardhan rane,deepak mukut

प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने कहा, ‘सनम तेरी कसम’ के आखिर में मावरा के किरदार की मौत होचुकी है…

इस समय हिंदुस्तानियों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा भरा हुआ है। ऐसे में उसके कलाकारों को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। इसी महीने फवाद खान ‘अबीर गुलाल’ के साथ बॉलीवुड में वापसी करने वाले थे, लेकिन फिल्म बैन कर दी गई है। अब एक और पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म से छुट्टी हो गई है। ‘सनम तेरी कसम 2’ के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने साफ कर दिया है कि इसमें एक्ट्रेस मावरा होकेन को कास्ट नहीं किया जाएगा।

मावरा साल 2016 में आई सनम तेरी कसम में हर्षवर्धन राणे के अपोजिट थीं। फिल्म इसी साल री-रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पार्ट उन्हीं कलाकारों के साथ बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब सीन बदल चुका है। दीपक ने एक इंटरव्यू में मावरा को कास्ट करने के सवाल पर कहा कि क्या मैं पागल हूं, जो उसे सीक्वल में लूंगा। ‘सनम तेरी कसम’ के आखिर में उसके किरदार की मौत हो चुकी है। क्या मैं उसे भूत बनाकर वापस लाऊंगा? मैं ऐसा क्यों करूंगा?

हालांकि अगर उसका रोल अगर पहले पार्ट में जिंदा भी होता, तो भी पार्ट 2 में वापल लाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। वैसे भी हमारे देश में शानदार हीरोइनों की कमी नहीं है। उल्लेखनीय है कि हर्षवर्धन ने कहा था कि अगर मावरा को लिया गया तो वे काम नहीं करेंगे। इस पर दीपक ने कहा कि हर्ष के उस स्टेटमेंट को लेकर मेरा मानना है कि वो भावनाओं में बह गए थे। वो बाकी लोगों से बेहतर जानते हैं कि मावरा की वापसी का कोई सवाल नहीं उठता है। उसका किरदार मर चुका है, उसका अंत हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी