न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इसलिए हो गए रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के रास्ते अलग, बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे रणवीर

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने एक्टर रणवीर सिंह को लेकर ‘गोलियों की रासलीला-राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 12:23:21

2 News : इसलिए हो गए रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के रास्ते अलग, बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे रणवीर

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने एक्टर रणवीर सिंह को लेकर ‘गोलियों की रासलीला-राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईं। भंसाली और रणवीर की केमिस्ट्री ने कमाल कर दिया। इन फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि कई अवार्ड्स भी अपने नाम किए। फैंस जहां इस जोड़ी को एक बार फिर साथ में देखना चाहते थे, वहीं बॉलीवुड गलियारों से आ रही दोनों के बीच मनमुटाव की खबरों ने खलबली मचा दी है। खबरें हैं कि जोड़ी टूट गई है। वरिष्ठ पत्रकार सुभाष के झा की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ।

यह झगड़ा तब हुआ जब डायरेक्टर ने अपनी आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणवीर को लीड रोल नहीं दिया। पहले यह अटकलें थीं कि रणवीर इस प्रोजेक्ट में मुख्य किरदार निभाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों के बीच एक बड़ा मनमुटाव हो गया है। फिल्म में रणबीर कपूर, उनकी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल को कास्ट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर को फिल्म में सैकंड लीड एक्टर का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने मना कर दिया और यह रोल विक्की के हिस्से आ गया।

हालांकि अभी तक भंसाली और रणवीर ने मनमुटाव की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक फिलहाल उनके रास्ते अलग-अलग हो गए हैं। रणवीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें लीड एक्टर के रूप में आखिरी बार साल 2023 में करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया के साथ देखा गया था। वे पिछले साल रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में कैमियो रोल में दिखे। अब वे आदित्य धर की एक्शन ड्रामा ‘धुरंधर’ में नजर आने वाले हैं, जिसका फर्स्ट लुक 6 जुलाई को उनके 40वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ था। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी।

2 News : इसलिए हो गए रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के रास्ते अलग, बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे रणवीर

फिल्म के लिए रणवीर और बॉबी को होगी इंटेंस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की जरूरत

रणवीर सिंह अब एक्टर बॉबी देओल के साथ काम करने जा रहे हैं। ये दोनों एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं, जिसमें उनका बदला हुआ लुक और मेहनत दिखेगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए रणवीर और बॉबी स्पेशल ट्रेनिंग लेंगे। साथ ही दोनों को इंटेंस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की जरूरत होगी। वे पहली बार इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए साथ आने वाले हैं। दोनों स्टार्स ने इस प्रोजेक्ट के लिए तैयारी शुरू भी कर दी है।

रणबीर कपूर की 'एनिमल' के बाद अब बॉबी, रणवीर के साथ काम करने जा रहे हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में कई और दिग्गज कलाकार भी होंगे। ये एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट होगा। इतने टैलेंटेड सितारों का साथ आना इस प्रोजेक्ट को बेहद खास और बड़ा बना देगा। इन दोनों दमदार सितारों को एक ही स्क्रीन पर देखना किसी फिल्मी तोहफे से कम नहीं होगा।

रणवीर पहले ही अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ के जबरदस्त ट्रेलर से सबका ध्यान खींच चुके हैं। वहीं बॉबी ‘एनिमल’ में धमाल मचाने के बाद ‘कंगुवा’ और अन्य सराहे गए प्रोजेक्ट्स से लगातार चर्चा में हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर मेकर्स की तरफ से या एक्टर्स की तरफ से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक