न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेटी के जन्म से खुश रणवीर-दीपिका ने खरीदी करोड़ों की कार, इस एक्ट्रेस ने की शादी, शेयर किया वीडियो

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का घर पिछले महीने किलकारियों से गूंज उठा। शादी के 6 साल बाद दीपिका ने 8 सितंबर को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Oct 2024 11:51:42

2 News : बेटी के जन्म से खुश रणवीर-दीपिका ने खरीदी करोड़ों की कार, इस एक्ट्रेस ने की शादी, शेयर किया वीडियो

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का घर पिछले महीने किलकारियों से गूंज उठा। शादी के 6 साल बाद दीपिका ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। जिंदगी में नन्हीं परी के आगमन से कपल खुशियों से फूला नहीं समा रहा। दीपिका इस समय पूरी तरह से बेटी का ध्यान रख रही हैं और उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले रखा है। दूसरी ओर, रणवीर फिर से काम पर लौट आए हैं। कपल की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ दिवाली पर 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस बीच उन्होंने बेटी के जन्म की खुशी में नई कार खरीदी है।

इस लग्जीरियस रेंज रोवर की कीमत करोड़ों में है। खास बात ये है कि इसका नंबर रणवीर का लकी नंबर है। कपल ने रेंज रोवर 4.4 LWB खरीदी है, जिसकी कीमत 4.74 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार का रजिस्ट्रेशन 4 अक्टूबर को हो गया था। इस गाड़ी का नंबर 6969 है और ये रणवीर की चौथी गाड़ी है जिस पर यही नंबर है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुई एक क्लिप में यह नई हरे रंग की गाड़ी उनके घर में खड़ी देखी जा सकती है। कार के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 4.4 L P530 इंजन है जो 434 bhp और 700 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ एयरबैग, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, सेंट्रल लॉकिंग और चाइल्ड सेफ्टी लॉक है। इसके अलावा इसमें टच स्क्रीन डिसप्ले, सीडी/डीवीडी प्लेयर, स्पीकर, रेडियो, यूएसबी सपोर्ट और ब्लूटूथ सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी हैं। इसके फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा और 4 जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी शुमार हैं।

बता दें रणवीर के पास पहले से ही एक से बढ़कर एक शानदार लग्जरी कारें मौजूद हैं। उनके पास लैम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल, टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर जैसी शानदार गाड़ियां हैं। रणवीर अक्सर लैम्बोर्गिनी में घूमते हुए नजर आते हैं।

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम एक्ट्रेस फेनिल उमरीगर ने इनके साथ की शादी

लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में ‘पीहू कपूर शेरगिल’ के रोल से लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस फेनिल उमरीगर (31) के फैंस के लिए खुशखबरी है। फेनिल ने गुपचुप शादी कर ली है। शादी में सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवारवाले ही शरीक हुए। शादी का पहला वीडियो सामने आ गया है। फैंस उन्हें दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। फेनिल ने जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

फेनिल ने 21 अक्टूबर को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गुरप्रताप धालीवाल के साथ इंटीमेट वेडिंग की। उन्होंने लाल रंग का लहंगा और गोल्डन कलर का दुपट्टा पहना है। गुरुप्रताप भी गोल्डन शेरवानी और लाल पगड़ी में जंच रहे हैं। फेनिल ने इंस्टाग्राम पर वरमाला का वीडियो पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हे को उनके दोस्तों ने काफी ऊंचा उठाया हुआ है और फेनिल नीचे वरमाला पकड़े खड़ी हैं।

उसके बाद फेनिल को भी कुछ लोग उठाते हैं और फिर वह गुरप्रताप को वरमाला पहनाती हैं। बता दें कि फेनिल ने ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘काला टीका’, ‘लाल इश्क’ और ‘दिल से दी दुआ…सौभाग्यवती भव:’ जैसे शो में भी काम किया है। दूसरी ओर, गुरप्रताप बिजनेसमैन और एथलीट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री