न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर-आलिया इस दिलचस्प अंदाज में करेंगे “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” फिल्म का प्रमोशन

फिल्म इंडस्ट्री के दो लोकप्रिय कलाकारों रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अभिनय से सजी फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Jul 2023 10:39:52

रणवीर-आलिया इस दिलचस्प अंदाज में करेंगे “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” फिल्म का प्रमोशन

फिल्म इंडस्ट्री के दो लोकप्रिय कलाकारों रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अभिनय से सजी फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह 28 जुलाई से सिनेमा थिएटरों में धूम मचाएगी। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणवीर-आलिया की जोड़ी वाली पिछली फिल्म गली बॉय सुपरहिट रही थी। उन्हें इस फिल्म से भी काफी उम्मीद है। यह फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बनी है और वे कई सालों बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी कर रहे हैं। करण, रणवीर और आलिया इस फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हैं। करण कभी फिल्म के बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर कर रहे हैं तो कभी आलिया से जुड़े कुछ अनकहे-अनसुने फैक्ट्स। रणवीर-आलिया ने हाल ही में दिल्ली में फिल्म का गाना लॉन्च किया।

करण के साथ मिलकर रणवीर-आलिया ने एक कैम्पेन शुरू किया है। तीनों मिलकर 50 हजार स्टूडेंट्स से बातचीत करेंगे और 100 से ज्यादा शहरों में जाकर दिलचस्प अंदाज में फिल्म का प्रमोशन करेंगे। यह 'इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस' के तहत 'बैक टू स्कूल' सीरीज के अंतर्गत होगा। रणवीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि करण वैसा सिनेमा दोबारा लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे देखकर हम बड़े हुए हैं। हमने उस सिनेमा से प्यार किया है और सिनेमा हमारे जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा रहा है।

ranveer singh,alia bhatt,rocky aur rani ki prem kahaani,karan johar,bollywood news in hindi

रणवीर ने इसलिए लिया करण की दो सुपरहिट मूवी का नाम

आप सभी ने 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' मूवी देखी होगी। क्या आप लोगों को ये फिल्में पसंद नहीं आईं? ये दोनों ही फिल्म टाइमलेस क्लासिक हैं। ये सारे गुण आपको इस फिल्म में दिखेंगे। यह भी क्लासिक फिल्म हो सकती है। इसमें आपको कलर मिलेगा, खुशी मिलेगी, गाने, और न जाने आपको क्या-क्या मिलेगा, जिसे देखकर आप खुशी महसूस करेंगे। मुझे लगता है कि यह एक ऐसी फिल्म है जो ऑडियंस को खुश कर देगी। आप जब थिएटर से बाहर आएंगे तो चेहरे पर मुस्कान होगी। उल्लेखनीय है कि करण की फिल्में रोमांटिक और म्यूजिकल होती है। ऐसे में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फ्लेवर भी ऐसा ही होने की संभावना है। फिल्म में गुजरे जमाने के दिग्गज कलाकार धर्मेन्द्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश