न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर और आलिया ने जया बच्चन को लेकर कही यह बात, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 3 दिन में कमाए...

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मच अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Jul 2023 10:30:51

रणवीर और आलिया ने जया बच्चन को लेकर कही यह बात, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 3 दिन में कमाए...

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मच अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मौजूदा दौर के इन दोनों स्टार के साथ गुजरे जमाने के दिग्गज कलाकार धर्मेन्द्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं। फैंस इतने सारे सितारों को एक साथ देखकर काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। खास तौर से उन्हें पुराने कलाकारों को देखने का मौका बहुत कम मिलता है।

अब रणवीर का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग का अनुभव शेयर किया है। धर्मा प्रोडक्शन की ओर से पोस्ट किए गए 'मेकिंग ऑफ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के वीडियो में रणवीर ने बताया कि फिल्म के सेट पर जया बच्चन का व्यवहार कैसा होता था। उन्होंने कहा कि जयाजी के पास वह अधिकार है कि जब वे सेट पर आती हैं, तो हर कोई अलर्ट हो जाता है। वह लगातार फिल्म को बेहतर बनाने के लिए काम करती हैं।

फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ काफी अच्छा वक्त बिताया। धरमजी बेहद प्यारे हैं। वे डाउन टू अर्थ इंसान हैं। आलिया ने जया बच्चन को 'टीम प्लेयर' कहा और बताया कि उनके साथ काम करने के लिए एफर्ट डालने की जरूरत नहीं पड़ती थी।

ranveer singh,alia bhatt,jaya bachchan,rocky and rani kii prem kahaani movie,karan johar,dharmendra

फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन रहा बढ़िया प्रदर्शन

फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्म दे चुके करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ सात साल बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी हुई है। उनकी पिछली फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ थी। फिल्म की कहानी दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन रविवार (30 जुलाई) को 19 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 46 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म ने पहले दिन 11.1 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन फिल्म टिकट विंडो पर 16.5 करोड़ रुपए समेटने में सफल रही। फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म मंडे टेस्ट भी पास कर लेगी और जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि रणवीर और आलिया की जोड़ी इससे पहले 'गली बॉय' फिल्म में भी नजर आ चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश