न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैरिज एनिवर्सरी के लिए घूमने निकले रणवीर-दीपिका, सपना ने पति के साथ शेयर किया वीडियो, रोहित शेट्टी...

एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। वे शादी की तीसरी सालगिरह पर छुट्टियां मनाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Nov 2021 8:19:24

मैरिज एनिवर्सरी के लिए घूमने निकले रणवीर-दीपिका, सपना ने पति के साथ शेयर किया वीडियो, रोहित शेट्टी...

एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। वे शादी की तीसरी सालगिरह पर छुट्टियां मनाने के लिए मुंबई से बाहर निकल पड़े हैं। वे किस जगह पर वर्षगांठ मनाएंगे फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ। खास बात ये है कि टाइट शेड्यूल के बावजूद यह जोड़ा साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करना मिस नहीं करता। रणवीर-दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी की थी। शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई और बैंगलोर में रिसेप्शन दिया था।

दीपिका-रणवीर फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी पर बालाजी मंदिर, पद्मावती मंदिर और फिर अमृतसर में स्वर्ण मंदिर गए थे। इनके वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो ये दोनों कबीर खान की अगली फिल्म 83 में दिखेंगे। इसमें रणवीर महान ऑलराउंडर कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं। फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। रणवीर-दीपिका इससे पहले गोलियों की रासलीला-रामलीला, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी में भी साथ काम कर चुके हैं।

ranveer singh,deepika padukone,sapna chaudhry,veer sahu,rohit shetty,bollywood news in hindi

सपना चौधरी ने बताया कैसे होती है उनकी गुड मॉर्निंग

मशहूर डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। सपना कभी नए गाने के रिलीज, तो कभी इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सपना ने हाल ही में पति वीर साहू के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बता रही हैं कि उनकी गुड मॉर्निंग कैसे होती है। वीडियो में सपना सुबह-सुबह वीर के साथ खुले मैदान में दिख रही हैं। सपना उनका वीडियो बना रही हैं। वीर मैदान में अपने घोड़े को दौड़ते देख रहे हैं।

सपना पति से पूछती है कि वे क्या कर रहे हैं? बताओ ये क्या कर रहे हो आप? जिसके जवाब में वीर अंग्रेजी में बोलते हैं कि इट्स लर्निंग टाइम ऑफ सवा शेर। मैं सवा शेर को एक्सरसाइज दे रहा हूं। सपना पूछती हैं कि सवा शेर की एक्सरसाइज हो रही है या आपकी? जिस पर वीर कहते हैं दोनों की। सपना ने कैप्शन में लिखा-ये खेत, ये रेत, ये नजारे और हम। फैंस को सपना का यह अंदाज खूब भा रहा है।

ranveer singh,deepika padukone,sapna chaudhry,veer sahu,rohit shetty,bollywood news in hindi

सूर्यवंशी की सफलता पर हुआ रोहित शेट्टी का सम्मान

डेढ़ साल से भी ज्यादा समय के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई मूवी सूर्यवंशी फिल्म इंडस्ट्री में बहार लेकर आई है। इससे फिल्ममेकर काफी उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं अन्य फिल्मों के लिए भी फैंस का ऐसा ही क्रेज देखने को मिलेगा। सूर्यवंशी पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते यह टलती गई। इसमें अक्षय कुमार व कैटरीना कैफ के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह का स्पेशल रोल है। इसके डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी को मिली सराहना और समर्थन के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फिल्म की सफलता का श्रेय केवल उनको नहीं मिलना चाहिए।

सूर्यवंशी को 3000 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (एफवाईस) ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रोहित को सम्मानित किया। रोहित ने कहा कि सूर्यवंशी केवल मेरी सफलता नहीं है, यह आपके आशीर्वाद से मिली सफलता है। हम साथ मिलकर काम करते रहेंगे। आपके प्यार के लिए धन्यवाद और हमारी सभी फिल्मों के लिए समर्थन देना जारी रखें। कार्यक्रम में मौजूद दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म उद्योग की सहायता करने के लिए रोहित की प्रशंसा की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर