न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर यूट्यूबर के दोनों चैनल हुए हैक, बेटी के जन्म के बाद फिल्म की तैयारी में जुटे रणवीर

मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के फैंस के लिए बुरी खबर है। रणवीर के दोनों YouTube चैनल को बुधवार (25 सितंबर) रात साइबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Sep 2024 2:19:34

2 News : इस मशहूर यूट्यूबर के दोनों चैनल हुए हैक, बेटी के जन्म के बाद फिल्म की तैयारी में जुटे रणवीर

मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (31) के फैंस के लिए बुरी खबर है। रणवीर के दोनों YouTube चैनल को बुधवार (25 सितंबर) रात साइबर हमलावरों ने कथित तौर पर हैक कर लिया। चैनल का नाम बदलकर ‘टेस्ला’ कर दिया है। रणवीर के बीयर बाइसेप्स चैनल का नाम बदलकर ‘@Elon.trump.tesla_live2024’ और उनके निजी चैनल का नाम बदलकर ‘@Tesla.event.trump_2024’ कर दिया गया। हैकर्स की करतूत देखिए कि उन्होंने रणवीर के दोनों चैनलों से सभी इंटरव्यू और पॉडकास्ट डिलीट कर दिए।

उनकी जगह टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के मालिक एलन मस्क और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इवेंट की पुरानी स्ट्रीम लगा दी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर और उनकी टीम इस साइबर अटैक से हैरान हैं। वे लगातार यूट्यूब के साथ संपर्क में हैं ताकि जल्द से जल्द उनके चैनल्स बहाल हो सके। बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के YouTube चैनल को भी हैक कर लिया गया था। उल्लेखनीय है कि रणवीर ने 22 साल की उम्र में ही यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया था। उनके पास 7 यूट्यूब चैनल हैं।

इन सभी के कुल फॉलोअर्स 12 मिलियन से ज्यादा हैं। रणवीर के चैनल पर फिटनेस, मोटिवेशन और पॉडकास्ट वीडियो होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर की कुल नेटवर्थ 60 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वे भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर्स में से एक हैं। रणवीर के माता-पिता और बहन तीनों ही डॉक्टर हैं। रणवीर ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से स्कूलिंग की है। मुंबई के द्वारकादास जे. सांघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से दूरसंचार और इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री ली।

ranveer allahbadia,youtuber ranveer allahbadia,ranveer allahbadia channel,ranveer allahbadia channel hacked,tesla,ranveer singh,actor ranveer singh,ranveer daughter,deepika padukone,ranveer upcoming movie,ranveer photo

रणवीर सिंह ने शेयर की फोटो, लंबे बाल और दाढ़ी में आए नजर

एक्टर रणवीर सिंह इसी महीने पिता बने हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने गणेश चतुर्थी के मौके पर 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। दीपिका ने काम से ब्रेक लिया हुआ है और वह अगले साल मार्च के बाद वापसी करेंगी। हालांकि रणवीर ने बेटी और पत्नी के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद अब काम पर लौटने का फैसला किया है। रणवीर ने पिता बनने के बाद अपनी पहली फोटो शेयर की है, जिसमें वे अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं।

रणवीर की यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है। रणवीर ने इंस्टा स्टोरी पर जो फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक जिम में बॉडी सेप और मसल्स को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। वे लंबे बालों और दाढ़ी में जंच रहे हैं। बता दें रणवीर फिल्ममेकर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में कियारा आडवाणी भी लीड रोल में है।

अभी फिल्म का प्री-प्रोडक्शन प्रोग्रेस में है और अगले साल मार्च में इसकी तैयारियां शुरू हो जाएंगी। कुछ समय पहले रणवीर ने एक और प्रोजेक्ट का ऐलान किया था। उन्होंने फिल्म की कास्ट की फोटो शेयर की थी, जिसमें संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल नजर आ रहे थे। वैसे रणवीर की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ जल्द ही रिलीज होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री