न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तारा के साथ बातचीत में रणवीर ने कबूला, ब्रेकअप के बाद हैं सिंगल, कहा-मैंने बहुत सारा दर्द इतनी गहराई में दबा रखा है…

यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ ‘बीयरबाइसेप्स’ (32) इस साल की शुरुआत में तब विवादों में घिर गए जब उन्होंने स्टैंडअप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 11:40:09

तारा के साथ बातचीत में रणवीर ने कबूला, ब्रेकअप के बाद हैं सिंगल, कहा-मैंने बहुत सारा दर्द इतनी गहराई में दबा रखा है…

यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ ‘बीयरबाइसेप्स’ इस साल की शुरुआत में तब विवादों में घिर गए जब उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में एक ऐसा मजाक किया जिसे विवादित और अपमानजनक माना गया। शो में रणवीर ने एक प्रतियोगी से पूछा था, "क्या आप अपने माता-पिता को जीवनभर हर दिन संबंध बनाते देखना पसंद करेंगे या एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?" इसके बाद रणवीर, समय और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गईं। रणवीर को काफी ट्रॉल किया गया और उनके यूट्यूब चैनल को बैन करने की भी मांग उठी थी।

माफी मांगने के बावजूद उन पर एफआईआर हुई और पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान उनके काम पर भी असर पड़ा और अब वे पहले की तुलना में कम एपिसोड टेलीकास्ट कर रहे हैं। इस बीच अपने पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ बातचीत के दौरान रणवीर ने कंफर्म किया कि वे सिंगल हैं। विवाद के बाद ऐसी अफवाहें फैली थीं कि रणवीर की गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने उन्हें छोड़ दिया है। तब निक्की ने सोशल मीडिया पर कई रहस्यमयी पोस्ट शेयर की थी, जिससे ब्रेकअप का इशारा मिला था।

रणवीर ने एपिसोड में कहा कि मैं एक 32 वर्षीय व्यक्ति हूं और अपने लिए एक ऐसा महल बना रहा हूं, जहां दूसरे लोग आ सकते हैं, लेकिन मैं जल्द ही प्यार की तलाश में नहीं रहूंगा। मुझे लगता है कि मैंने प्यार के पीछे बहुत जोर लगाया...मुझे लगता है कि अगर किसी के अंदर जिंदगी में गहरा रोमांस पाने की तीव्र इच्छा है, तो उसे पाना ही है। वो तीव्र इच्छा अब भी मुझमें है, लेकिन इसने मुझे अंदर से बहुत जला दिया...मैं बस एक पत्नी चाहता था। लेकिन 30 की उम्र के बाद कुछ बदल जाता है। लेकिन ये मेरे हाथ में नहीं है। मेरी कुंडली कहती है कि शादी में देरी हो सकती है, क्योंकि अभी बहुत काम करना है और शायद यही इस मुद्दे को खुद समझने का मेरा एकमात्र तरीका है।

ranveer allahbadia,youtuber ranveer allahbadia,ranveer allahbadia breakup,ranveer allahbadia single,tara sutaria,india got latent show,samay raina

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के विवाद के बाद मार्च के अंत में रणवीर ने की थी वापसी

रणवीर ने आगे कहा कि एक पुरुष होने के नाते, मैंने उस चाहत को दबा दिया है...मैंने बहुत सारा दर्द इतनी गहराई में दबा रखा है और उसमें से बहुत कुछ टूटे हुए रोमांस का है। मुझे किसी साथी से ये उम्मीद नहीं है कि वो आकर मेरे दर्द को भर दे, क्योंकि ये अन्याय है...मेरे जीवन की औरतें; मेरी मां, मेरी बहन, मेरी भतीजी, मेरी बेटी, जो अभी आने वाली है, मैं चाहता हूं कि उन्हें जिंदगी का एक हल्का-फुल्का अनुभव मिले। उल्लेखनीय है कि कंट्रोवर्सी के बाद रणवीर ने 30 मार्च को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वापसी की थी।

उन्होंने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो डाला और इसे लिंक्डइन पर शेयर किया, जिसका उनके फैंस और दोस्त काफी समय से इंतजार कर रहे थे। वहीं इंस्टाग्राम पर उन्होंने कुछ मनमोहक तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में रणवीर दादी के साथ पोज देते हुए दिखे, जबकि दूसरी तस्वीर में वे कैंडिड मूड में नजर आए। रणवीर ने कैप्शन में लिखा था, “मेरे चाहने वालों का शुक्रिया। ब्रह्मांड का शुक्रिया। एक नया धन्य अध्याय शुरू हुआ - पुनर्जन्म..”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी