न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणवीर ने दी थी वरुण को समय के शो में जाने की सलाह, देखें वीडियो, डांस को लेकर ट्रॉल हुईं उर्वशी ने दिया जवाब

यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान वाले वीडियो ने इस समय बवाल मचा रखा है। इस बीच एक वीडियो सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 11:58:10

2 News : रणवीर ने दी थी वरुण को समय के शो में जाने की सलाह, देखें वीडियो, डांस को लेकर ट्रॉल हुईं उर्वशी ने दिया जवाब

यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान वाले वीडियो ने इस समय बवाल मचा रखा है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर एक्टर वरुण धवन से बात करते दिख रहे हैं। वीडियो इसी साल जनवरी का है और इसमें रणवीर, वरुण को बोल रहे हैं कि उन्हें समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में जाना चाहिए। इस पर वरुण ने कहा था, “मैं जा सकता हूं। मुझे उसके लिए बायकॉट भी किया जा सकता है, लेकिन मुझे समस्या नहीं है।

मुझे लगता है कि मेरे जाने से उसके शो पर नेगेटिव असर पड़ेगा। क्योंकि जब आप उस तरह की कॉमेडी करते हो तो बहुत लोगों की नजरों में आ जाते हो। मुझे पता है कि वो इन सबसे डरता नहीं है।” तब रणवीर ने कहा, “मुझे लगता है आपको करना चाहिए।” इस पर वरुण ने कहा, “मैं इसे बिना किसी हिचकिचाहट के कर सकता हूं। मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन अभी जिन टीम्स को मैं रीप्रजेंट कर रहा हूं, उनके लिए मुझे ये अभी नहीं करना चाहिए।

मैं ये तब करूंगा जब मैं किसी फिल्म का प्रमोशन न कर रहा हूं। ताकि मेरी वजह से कोई और न फंसे, क्योंकि हंगामा तो होगा।” उल्लेखनीय है कि पिछले साल 25 दिसंबर को वरुण की मच अवेटेड मूवी ‘बेबी जॉन’ रिलीज हुई थी। माना जा रहा कि वरुण इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए रणवीर के शो में पहुंचे थे। वरुण को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया।

‘डाकू महाराज’ मूवी के गाने में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ डांस को लेकर सुर्खियों में रहीं उर्वशीरौतेला

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। वह पिछली बार फिल्म ‘डाकू महाराज’ में साउथ इंडियन एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण के साथ दिखीं। इस फिल्म के लोकप्रिय गाने ‘दबिदी दबिदी’ में उर्वशी और नंदमुरी साथ में डांस करते नजर आए। हालांकि एक स्टेप को लेकर उर्वशी को बुरी तरह से ट्रॉल किया गया। अब उर्वशी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उर्वशी ने कहा कि जब आप मेरी रिर्हसल क्लिप देखते हैं, तो सब कुछ असलियत में काफी अच्छा हुआ है। ये बिल्कुल वैसा ही था, जैसे हम नॉर्मली किसी गाने को कोरियोग्राफ करते हैं। मैं मास्टर शेखर के साथ काम कर रही थीं। उनके साथ मैं पहले भी काम कर चुकी हूं। ये मेरा चौथी बार मौका था। इसलिए ऐसा नहीं था कि मैं चौंक गई या कुछ पूरी तरह से असामान्य कर रही थी। रिर्हसल के वक्त सब कुछ सहज और कंट्रोल में था।

ईमानदारी से कहूं सब कुछ इतना अचानक हुआ कि ये आंकलन करना मुश्किल हो गया कि लोग कोरियोग्राफी के बारे में क्या बात कर रहे हैं। हमें नहीं पता था कि इसे इस तरह से हासिल किया जाएगा। जब रिर्हसल हो रही थी उस दौरान सब प्लानिंग के हिसाब से हुआ। जब आप मेरी कोरियोग्राफी की बात कर रहे होते हैं, ये असल में बहुत आसान है। इसमें कुछ गलत नहीं है। असल में अगर आप फ्रेम में मुझ पर फोकस करते हैं तो आपको दिखेगा कि यह असल में काफी शानदार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ