न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर-आलिया के लुक की फोटो वायरल, सुनील लहरी ने पूछा यह सवाल, इस कॉमेडियन ने कहा अलविदा!

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों दिल्ली में अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग लोकेशंस से दोनों की कई फोटो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Nov 2021 9:16:47

रणवीर-आलिया के लुक की फोटो वायरल, सुनील लहरी ने पूछा यह सवाल, इस कॉमेडियन ने कहा अलविदा!

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों दिल्ली में अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग लोकेशंस से दोनों की कई फोटो वायरल हो चुकी हैं। अब उनकी कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें उनका नया लुक देखा जा सकता है। सेट से फिल्म के अन्य कलाकार धर्मेंद्र और शबाना आजमी की फोटो भी देखने को मिली। आलिया-रणवीर कुतुब मीनार में शूटिंग कर रहे थे, जहां फैंस ने उनकी तस्वीरें कैमरे में कैप्चर कीं।

आलिया स्लीवलेस व्हाइट ब्लाउज, व्हाइट एंड पिंक बॉर्डर वाली साड़ी, हाथों में चूड़ियां, कान में झुमके और माथे पर बिंदी लगाए दिखीं। रणवीर व्हाइट डेनिम जैकेट, रिप्ड व्हाइट डेनिम, गले में चेन पहने नजर आए। कुछ तस्वीरों में रणवीर, आलिया को हंसाते दिखे। धर्मेंद्र ई-रिक्शा की सवारी का लुत्फ उठा रहे थे। शबाना क्रू के साथ नजर आईं। रणवीर-आलिया हाल ही एक कॉन्सर्ट में नजर आए थे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म का डायरेक्शन करण जौहर कर रहे हैं।


ranveer singh,alia bhatt,sunil lahri,munawar faruqui,rocky aur rani ki prem kahani,bollywood news in hindi

रामायण के ‘लक्ष्मण’ ने शेयर की तीन फोटो, फैंस ने दिए ये जवाब

दूरदर्शन के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। अब सुनील कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनके साथ उन्होंने लिखा, 'क्या आप लोग बता सकते हैं यह पिक किस सीरियल से है?' उन्होंने कुल 3 फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर में उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है। उनकी आंखों में आंसू हैं। वहीं दूसरी फोटो में भी वे रोते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह फोटो थोड़ी दूर से खींची गई है। वहीं तीसरी फोटो में वे रोते हुए किसी को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। लहरी की ये फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई और यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए।

इनकी बानगी इस प्रकार है:- ‘दादा-दादी की कहानियां’, 'जी हां सर, यह दादा-दादी की कहानियों से है', 'सर यह आपके सीरियल दादा-दादी की कहानियां की पिक है। वीकेंड की शुभकामनाएं और अपना ध्यान रखिएगा', 'आपके हैंडसम लुक को देखकर कन्याएं मूर्छित हो जाती होंगी', 'शायद यह रामायण की तस्वीर है।’ गौरतलब है कि सुनील ने पिछले साल रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी की मौत की अफवाएं उड़ाने वालों पर नाराजगी जताई थी। हालांकि त्रिवेदी ने इस साल अक्टूबर में दुनिया को अलविदा कह दिया।


ranveer singh,alia bhatt,sunil lahri,munawar faruqui,rocky aur rani ki prem kahani,bollywood news in hindi

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने शो कैंसिल होने पर जाहिर की पीड़ा

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जेल की हवा खाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को लेकर फिर से विवाद हो गया है। बेंगलुरु के गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में रविवार (28 नवंबर) को प्रस्तावितल उनके शो 'डोंगरी टू नोव्हेयर' को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रद्द करना पड़ गया। श्रीराम सेना और हिंदू जनजागृति समिति समेत कई दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों ने फारुकी के खिलाफ बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर को शिकायत करते हुए कॉमेडियन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। इस पर फारुकी ने इंस्टाग्राम पर तीन पेज का नोट लिख पीड़ा जाहिर की है। फारुकी ने लिखा कि आज बेंगलुरु में शो कैंसिल हो गया।

कार्यक्रम स्थल में तोड़फोड़ करने की धमकी के तहत शो को रद्द कर दिया गया। शो के 600 से ज्यादा टिकट बेचे गए थे। मजाक के लिए मुझे जेल में डाल दिया गया, लेकिन मैंने अपना शो कभी रद्द नहीं किया। इसमें कुछ भी समस्या नहीं है। यह अनुचित है। इस शो को भारत में धर्म से परे जाकर लोगों का प्यार मिला है। मेरे पास शो के लिए 'सेंसर सर्टिफिकेट' है, लेकिन पिछले दो महीनों में धमकियों के कारण 12 शो रद्द कर दिए। इनकी नफरतों का बहाना बन गया हूं, हंसा कर कितनों का सहारा बन गया हूं। टूटने पर इनकी ख्वाहिश होगी पूरी, सही कहते हैं मैं सितारा बन गया हूं। मुझे लगता है कि यह अंत है। मेरा नाम मुनव्वर फारुकी है और यह मेरा समय है। आप लोग अद्भुत दर्शक थे। अलविदा, मेरा काम हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका