न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख के साथ 19 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगी रानी, Cannes 2025 में जैकलीन ने गिराईं बिजलियां

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर लगातार कोई न कोई खबर सामने आ रही है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 May 2025 8:51:57

2 News : शाहरुख के साथ 19 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगी रानी, Cannes 2025 में जैकलीन ने गिराईं बिजलियां

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर लगातार कोई न कोई खबर सामने आ रही है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस रानी मुखर्जी डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। पिंकविला की खबर के मुताबिक रानी इसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान की मां के रोल में दिखेंगी, जिनकी फिल्म में अहम भूमिका है।

रिपोर्ट में लिखा गया है कि रानी और शाहरुख ने 'कुछ कुछ होता है', कभी ख़ुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना' और अन्य फिल्मों में साथ काम किया है और अब वे एक बार फिर साथ आ रहे हैं। रानी को सुहाना की मां के रोल के लिए कास्ट किया गया है और यह एक ऐसा रोल है, जो इस पूरी एक्शन थ्रिलर फिल्म में कैटेलिस्ट का काम करता है। रानी के लिए शाहरुख और सिद्धार्थ की फिल्म के लिए हामी भरना कोई बड़ी बात नहीं है। रानी ने कहानी में अपना हिस्सा सुना और तुरंत ही फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गईं। रानी का ट्रैक 'किंग' का दिल है, जो इमोशनल गहराई लेकर आएगा।

बता दें रानी ने पिछली बार शाहरुख के साथ साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में काम किया था। दोनों ने 'पहेली', 'वीर जारा', 'चलते चलते', 'साथिया' में भी स्क्रीन शेयर की थी। वैसे रानी की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ थी। रानी ने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ शादी की है। उनके एक बेटी अदिरा है। बहरहाल ‘किंग’ की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अभय वर्मा जैसे सितारे भी हैं। फिल्म की शूटिंग इसी महीने मुंबई में शुरू होगी और इसके बाद इसे यूरोप में शूट किया जाएगा। यह अगले साल रिलीज हो सकती है।

जैकलीन ने लिखा, मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि मैं कांस में…

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने फ्रांस में जारी कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान जैकलीन रेड कलर के खूबसूरत कोर्सेट गाउन में बेहद हॉट नजर आईं। उनका ये लुक देख फैंस उन पर फिदा हो गए। जैकलीन ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल द्वारा आयोजित वीमेन इन सिनेमा इवेंट में हिस्सा लिया। जैकलीन फेमस डिजाइनर निकोल फेलिसिया के बनाए हुए शानदार गाउन में नजर आईं। कॉर्सेट और फिशटेल स्टाइल वाली इस स्कर्ट और रोज शेप के आर्म ड्रेप वाले गाउन में वो बिजलियां गिरा रही थीं।

जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना अनुभव बताया। जैकलीन ने लिखा, “मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि मैं कांस में रेड सी फिल्म के साथ ‘वुमन इन सिनेमा’ के लिए सम्मानित होने पर कितना गर्व महसूस कर रही हूं। सिनेमा मेरा प्यार, मेरा जुनून है और मेरे लिए इसका मतलब सब कुछ है! हमें स्वीकार करने और हमें विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं का महिलाओं को समर्थन करना और एक-दूसरे को सशक्त बनाना ही वह है जिस पर मैं वास्तव में विश्वास करती हूं। मुझे इस महत्वपूर्ण और सुंदर पहल का हिस्सा बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

जब जैकलीन फ्रेंच रिवेरा में रेड कार्पेट पर चलीं, तो वो अपने साथ भारत और भारतीय सिनेमा का एक हिस्सा लेकर आईं। उल्लेखनीय है कि जैकलीन को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। उनके खाते में कुछ हिट फिल्में भी हैं। पिछले दिनों उनकी मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी