न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नेशनल अवार्ड विजेता रानी ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, फ्रेंडशिप डे पर अनुपम ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की खुशियां इस समय सातवें आसमान पर हैं। तीन दशक से बॉलीवुड में एक्टिव रानी को हाल ही देश का सबसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Aug 2025 2:23:26

2 News : नेशनल अवार्ड विजेता रानी ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, फ्रेंडशिप डे पर अनुपम ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की खुशियां इस समय सातवें आसमान पर हैं। तीन दशक से बॉलीवुड में एक्टिव रानी को हाल ही देश का सबसे प्रतिष्ठित नेशनल फिल्म अवार्ड मिला है। रानी को साल 2023 में आई उनकी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। इस बीच रानी आज रविवार (3 अगस्त) को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और गणपति बप्पा का शुक्रिया अदा किया। सोशल मीडिया पर रानी की ये तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें रानी को बप्पा के सामने हाथ जोड़े देखा जा सकता है।

तस्वीरें मंदिर के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर शेयर की गई हैं। रानी के साथ उनके परिवार के सदस्य भी नजर आ रहे हैं। पुरस्कार मिलने की खुशी में रानी परिजनों संग मंदिर माथा टेकने पहुंची। रानी ने भगवान का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर रानी ने हल्के नीले रंग का सूट पहना था और लाल रंग का शॉल कैरी किया था। ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की बात करें तो यह असल जिंदगी पर आधारित कहानी थी।

इस फिल्म में रानी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया था जिससे उसके दोनों बच्चे छीन लिए जाते हैं। कहानी एक मां की नॉर्वे सरकार के साथ कानूनी लड़ाई को दिखाया गया था। अपने बच्चों को पाने की जंग में उसे बहुत कुछ गंवाना पड़ता है। बता दें रानी ने साल 1996 में बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें इसी साल 'राजा की आएगी बारात' से शौहरत मिली। फिर वो 'गुलाम', 'कुछ कुछ होता है', 'मेहंदी', 'हैलो ब्रदर', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'कहीं प्यार ना हो जाए', 'हम तुम', 'बंटी और बबली', 'कभी अलविदा ना कहना', 'तलाश' और 'हिचकी' जैसी फिल्मों में नजर आईं। अब रानी अगले साल 'किंग' और 'मर्दानी 3' फिल्मों में नजर आएंगी।

अनुपम खेर ने मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा यह संदेश

आज रविवार (3 अगस्त) को पूरी दुनिया पर दोस्ती के पर्व फ्रेंडशिप डे का खुमार छाया हुआ है। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों को याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं साझा कर रहे हैं। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। अनुपम ने एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने सच्ची दोस्ती की अहमियत को बेहद खूबसूरती से बयां किया। उनकी यह पोस्ट वायरल हो रही है। अनुपम ने अपनी पोस्ट में लिखा, “नोट इकट्ठा करने के बजाय, चंद दोस्त इकट्ठा किए मैंने…इसलिए आज तक ‘पुराने’ भी चल ही रहे हैं…”

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आप सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!” उल्लेखनीय है कि अनुपम की अनिल कपूर और सतीश कौशिक के साथ काफी गहरी दोस्ती रही है। सतीश का पिछले साल 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था, जिससे अनुपम काफी आहत हुए थे और पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं। अनुपम के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो जुलाई में उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ रिलीज हुई थी।

फिल्म एक साहसी युवा लड़की की कहानी है, जो अपने दिवंगत पिता सेना अधिकारी से प्रेरणा लेकर आर्मी में शामिल होने का सपना देखती है। फिल्म को कान्स, न्यूयॉर्क, लंदन जैसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया गया। फिल्म में अनुपम के साथ बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, करण टैकर, शुभांगी दत्त और अरविंद स्वामी जैसे कलाकार भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी