Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रानी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ पर आई यह बड़ी Update, श्रद्धा ने राहुल के साथ लिया वडा पाव का मजा

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (46) ने साल 1996 में ‘राजा की आएगी बारात’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। हालांकि यह फिल्म नहीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Dec 2024 12:47:02

2 News : रानी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ पर आई यह बड़ी Update, श्रद्धा ने राहुल के साथ लिया वडा पाव का मजा

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (46) ने साल 1996 में ‘राजा की आएगी बारात’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। हालांकि यह फिल्म नहीं चली लेकिन रानी ने बाद में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। रानी को चाहने वालों की आज भी कोई कमी नहीं है। उनकी पिछली फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की, लेकिन इसमें रानी की उम्दा अदाकारी ने सबका दिल जीत लिया। समीक्षकों ने भी उनकी काफी तारीफ की। फैंस अब रानी की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

अब उनके लिए एक खुशखबरी है। रानी की फिल्म 'मर्दानी 3' का आधिकारिक ऐलान हो गया है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। रानी एक बार फिर पुलिस की वर्दी में धाक जमाने को तैयार हैं। अभिराज मीनावाला इस फिल्म के डायरेक्टर होंगे, जबकि रानी के पति आदित्य चोपड़ा फिल्म के निर्माता हैं। 'मर्दानी 3' साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज शुक्रवार (13 दिसंबर) को ‘मर्दानी 2’ की रिलीज एनिवर्सरी पर यशराज फिल्म्स (YRF) ने ‘मर्दानी 3’ की घोषणा की।

रानी ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम अप्रैल 2025 से ‘मर्दानी 3’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। पुलिस की वर्दी पहनना और एक ऐसा किरदार निभाना जो मुझे केवल प्यार ही देता है, हमेशा खास होता है। मुझे गर्व है कि मैं इस साहसी पुलिस अफसर की भूमिका को दोबारा निभाने जा रही हूं। यह फिल्म उन सभी गुमनाम बहादुर पुलिस अफसरों को समर्पित है, जो हर दिन हमारी सुरक्षा के लिए निस्वार्थ रूप से काम करते हैं। इसका रोमांच पिछले दोनों भाग से कई गुना ज्यादा होगा। बता दें 'मर्दानी' साल 2014 और इसका दूसरा भाग 2019 में रिलीज हुआ था। फिल्म में रानी ने पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का रोल निभाया था। इसके डायरेक्टर प्रदीप सरकार थे।
rani mukerji,actress rani mukerji,mardaani 3 movie,mardaani 3 shooting,rani mardaani,shraddha kapoor,actress shraddha kapoor,vada pav date,rahul mody,shraddha rahul श्रद्धा कपूर ने पोस्ट शेयर कर राहुल मोदी से ब्रेकअप की अटकलों पर लगाया विराम

मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (37) अपनी फिल्मों के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों मंन रहती हैं। अब एक बार फिर वह अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं। श्रद्धा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ रिश्ते की पुष्टि की और सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी डेट नाइट की तस्वीर शेयर की। फोटो में श्रद्धा और राहुल को वड़ा पाव खाते हुए देखा जा सकता है। श्रद्धा ने इस पल को खास तरीके से पेश किया, जिससे उनके फैंस खुश हो रहे हैं।

बता दें श्रद्धा ने कई बार अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और इंटरव्यू में वडा पाव के लिए अपने लगाव का इजहार किया है। अब श्रद्धा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इसमें वह और राहुल अपनी कार में वडा पाव का लुत्फ उठा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक मजेदार टिप्पणी भी की, जिसमें लिखा था, “मैं हमेशा आपको वडा पाव खाने के लिए धमकाती रहूंगी।” इसे श्रद्धा ने राहुल को टैग किया।

श्रद्धा ने किशोर कुमार के क्लासिक गाने ‘ये वादा रहा’ के साथ पोस्ट को शेयर किया है। कुछ महीने पहले श्रद्धा और राहुल के रिश्ते को लेकर अफवाहें थीं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और वे एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। अब श्रद्धा ने बता दिया है कि वह और राहुल अब भी एक-दूसरे के साथ हैं। उल्लेखनीय है कि श्रद्धा की इस साल 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका