न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रानी की मूवी ‘मर्दानी 3’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी जानें, मंदोदरी के रोल के लिए ऐसा करेंगी पूनम पांडे

यश राज फिल्म्स (YRF) ने आज सोमवार (22 सितंबर) को नवरात्रि की शुरुआत को खास बनाते हुए ‘मर्दानी 3’ फिल्म का नया पोस्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 1:26:28

2 News : रानी की मूवी ‘मर्दानी 3’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी जानें, मंदोदरी के रोल के लिए ऐसा करेंगी पूनम पांडे

यश राज फिल्म्स (YRF) ने आज सोमवार (22 सितंबर) को नवरात्रि की शुरुआत को खास बनाते हुए ‘मर्दानी 3’ फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया। पोस्टर अच्छाई और बुराई के बीच होने वाले महायुद्ध की तैयारी को दर्शाता है। रानी मुखर्जी (47) एक बार फिर साहसी पुलिस अधिकारी ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ के रूप में वापसी कर रही हैं। पोस्टर के साथ ‘ऐगिरी नंदिनी’ के शक्तिशाली मंत्र उच्चारण को जोड़ा गया है, जो मां दुर्गा की उस शक्ति का उत्सव है जब उन्होंने महिषासुर का वध किया था।

यह इशारा करता है कि ‘शिवानी’ को एक जटिल केस सुलझाने और न्याय दिलाने के लिए जीवन को जोखिम में डालते हुए पूरी दृढ़ता की आवश्यकता होगी। निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “नवरात्रि के शुभ अवसर पर, यहां बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। रानी मुखर्जी अपने करिअर के सबसे चुनौतीपूर्ण मामले की जांच करने के लिए तैयार हैं।” पोस्टर की बात करें तो इसमें रानी का क्लोज-अप दिखाया गया है, जिसमें वह एक ब्लैक कलर रंग की गन पकड़े हुए नीचे की ओर इशारा करती हुई दिखाई दे रही हैं। ब्लर बैकग्राउंड में एक पीले रंग का पुलिस बैरिकेड दिखाई दे रहा है जिस पर 'दिल्ली पुलिस' लिखा हुआ है।

रानी 'अच्छाई और बुराई' के बीच एक नए युद्ध के लिए तैयार लग रही हैं। रानी ने पहले खुलासा किया था कि यह रोमांचक फिल्म 'डार्क, जानलेवा और क्रूर' होगी। इस खुलासे के बाद से फैंस के बीच बज बना हुआ है। बता दें ‘मर्दानी’ सीरीज भारत की एकमात्र सफल महिला-प्रधान फिल्म फ्रेंचाइजी है। यह लगातार अपने सशक्त कथानक से दर्शकों का दिल जीतती रही है। साल 2014 की ‘मर्दानी’ और साल 2019 की ‘मर्दानी 2’ की भारी सफलता के बाद तीसरा पार्ट और भी ज्यादा डार्क और कड़ा होने का वादा करता है।

दर्शकों को सिनेमाघरों में एक रोमांचक और सीट से बांधे रखने वाला अनुभव मिलेगा। इसका डायरेक्शन अभिराज मिनावाला कर रहे हैं और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी। रानी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ थी। इसके लिए उन्हें करिअर में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिलने वाला है।

दिल्ली की लव कुश रामलीला में पूनम पांडे को मिला मंदोदरी का अहम रोल

दिल्ली में होने वाली मशहूर लव कुश रामलीला में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे निभा रही हैं। पूनम इसके लिए बेहद उत्सुक हैं। अब पूनम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पूनम ने मंदोदरी के किरदार को लेकर खुशी जताई। पूनम ने कहा, “मैं 9 दिनों का व्रत इसलिए रख रही हूं ताकि मेरा तन और मन और भी ज्यादा क्लैंस्ड रहे और मैं इस किरदार को अधिक खूबसूरती के साथ निभा सकूं।”

उल्लेखनीय है कि रावण का रोल एक्टर आर्य बब्बर करेंगे। रामलीला 22 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर को समाप्त होगी। पूनम की बोल्ड इमेज होने के चलते उनका विरोध भी हो रहा है। हिंदू संगठनों का मानना है कि इससे समाज पर गलत असर पड़ेगा। बीजेपी प्रवक्ता और कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र लिखा है कि लव कुश कमेटी के कुछ सीनियर पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर विवादित छवि रखने वाली पूनम को मंदोदरी की पवित्र भूमिका दी है, जो खेदजनक है। हालांकि कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने पूनम का बचाव किया है।

अर्जुन ने कहा कि हमारा मानना है कि भले ही किसी ने अतीत में बोल्ड दृश्य दिए हों, लेकिन जब वह प्रभु राम के इस मर्यादित मंच पर मंदोदरी जैसे पवित्र किरदार में आएंगी, जो रावण को अच्छाई का रास्ता दिखाने की कोशिश करती हैं, तो निश्चित रूप से इससे उनके मन और विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। मंदोदरी का किरदार बुराई को दूर कर अच्छाई का मार्ग दिखाता है। हमारा मानना है कि पूनम का यह किरदार उनके जीवन को धार्मिक और मर्यादित दिशा में ले जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह