न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये तेरा घर, ये मेरा घर…रानी मुखर्जी ने मुंबई में खरीदा आलीशान मकान, तो अभिषेक बच्चन ने बेचा अपार्टमेंट

बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों ने मुंबई में घरों को लेकर सौदा किया है। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने घर खरीदा है, तो एक्टर अभिषेक बच्चन ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 12:54:44

ये तेरा घर, ये मेरा घर…रानी मुखर्जी ने मुंबई में खरीदा आलीशान मकान, तो अभिषेक बच्चन ने बेचा अपार्टमेंट

बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों ने मुंबई में घरों को लेकर करोड़ों का सौदा किया है। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने घर खरीदा है, तो एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपार्टमेंट बेचा है। पहले बात करते हैं रानी की। रानी ने मुंबई स्थित बांद्रा के खार के नजदीक रुस्तमजी पैरामाउंट में एक आलीशान घर खरीदा है। रानी यहां घर खरीदने वाली 5वीं सेलिब्रिटी बन गई हैं। उनसे पहले दिशा पटानी, टाइगर श्रॉफ, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ने भी घर खरीदा है। इस बील्डिंग की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रानी का यह 4 प्लस 3 बीएचके का घर 22वीं मंजिल पर होगा। यह 3545 स्क्वायर फीट कार्पेट में बना हुआ है। उनके घर से अरब महासागर का खूबसूरत नजारा दिखता है। दो कार पार्किंग एरिया भी है। इस घर की कीमत 7.12 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

अभिषेक ने 2014 में इस कीमत पर खरीदा था यह अपार्टमेंट

अब बात करते हैं अभिषेक की। अभिषेक ने अपना लग्जरी अपार्टमेंट तकरीबन 46 करोड़ में बेच दिया है। मनी कंट्रोल की Zapkey.com के हवाले से दी गई रिपोर्ट के मुताबिक वर्ली एरिया में स्थित लग्जरी ओबेरॉय 360 वेस्ट टावर्स में अभिषेक का 37वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट था। अक्षय कुमार और शाहिद कपूर के भी इसी बील्डिंग में अपार्टमेंट हैं। अभिषेक का ये फ्लैट 7527 स्क्वायर फीट का है, जिसे उन्होंने साल 2014 में 41 करोड़ रुपए में खरीदा था। अपार्टमेंट के बिक्री दस्तावेज को 10 अगस्त 2021 को रजिस्टर किया गया था। सबसे पहले चार कार पार्किंग वाले इस अपार्टमेंट को अनुराग गोयल नाम के एक व्यक्ति को बेचा गया था। बाद में अभिषेक ने इसे खरीद लिया था।

जानें-कौनसे हैं रानी और अभिषेक के आगामी प्रोजेक्ट

रानी मुखर्जी हाल ही में 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' की शूटिंग के लिए विदेश गई हैं। वे लगभग एक महीने देश से बाहर रहेंगी। रानी ने अपने किरदार के लिए बहुत तैयारी की है। फिल्म की कहानी नॉर्वे में 2011 में भारतीय मूल के दंपति के साथ हुई सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें नॉर्वे के अधिकारी दंपति के बच्चों को उनसे अलग कर देते हैं। दूसरी ओर, अभिषेक आखिरी बार फिल्म 'द बिग बुल' में नजर आए थे। फिल्म स्टॉक ब्रोकर हंसल मेहता पर आधारित थी, हालांकि फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अभिषेक जल्द ही निमरत कौर के साथ 'दसवीं' और चित्रांगदा सेन के साथ 'बॉब बिस्वास' में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर