न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड पर फूटा बहन रंगोली चंदेल का गुस्सा, CISF जवान को बताया खालिस्तानी

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता है। गुरुवार (6 जून) को चंडीगढ़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 11:10:45

कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड पर फूटा बहन रंगोली चंदेल का गुस्सा, CISF जवान को बताया खालिस्तानी

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता है। गुरुवार (6 जून) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF महिला जवान कुलविंदर कौर ने नवनिर्वाचित सांसद कंगना के थप्पड़ मार दिया, जब एक्ट्रेस दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट लाउंज में अपनी फ्लाइट का वेट कर रही थीं। कंगना ने एक वीडियो जारी करते हुए मामले पर रिएक्ट किया और दावा किया कि ना केवल उनके गाल पर मारा गया, बल्कि उन्हें गालियां भी दी गईं।

अब इस थप्पड़ कांड पर कंगना की बहन रंगोली चंदेल का गुस्सा फूट पड़ा है। रंगोली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कंगना को चांटा पड़ने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक के बाद एक कई पोस्ट की। रंगोली ने लिखा, “खालिस्तानियों बस यही औकात है तुम्हारी, पीछे से प्लान करके हमला करना लेकिन मेरी बहन की रीढ़ की हड्डी स्टील की बनी है। वो हैंडल कर लेगी लेकिन पंजाब तेरा क्या होगा।

किसान आंदोलन खालिस्तानियों का अड्डा था, फिर से साबित हो गया। ये सुरक्षा में चूक का मामला था, ऊपर तक ले जाना पड़ेगा। CISF जवान को सस्पेंड करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उसे खालिस्तानियों से मोटी रकम आ गई होगी, रिमांड पर लेना पड़ेगा उसको।” कुलविंदर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो कह रही थीं कि मेरी मां बैठी थी जब कंगना ने वो बयान दिया था। इसी को शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा, “ये बयान कंगना ने खालिस्तानियों के लिए दिया था, तू खालिस्तानी है। लग रहा है तू ही है, भेड़ की खाल में भेड़िया उर्फ यूनिफॉर्म में खालिस्तानी।”

rangoli chandel,kangana ranaut,actress kangana ranaut,rangoli kangana,mandi,kangana ranaut slap,mp kangana ranaut

कंगना रनौत ने भी वीडियो शेयर कर दी घटना की जानकारी

जानकारी के अनुसार जब कंगना फ्लाइट बोर्ड करने के लिए आगे बढ़ रही थीं तो वहां तैनात कुलविंदर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। वह कथित तौर पर किसान आंदोलन के दौरान कंगना की टिप्पणी से नाराज थी। तब कंगना ने कहा था कि 100-100 रुपए में किसान आंदोलन में महिलाएं बैठी हैं। इससे पहले कंगना ने चांटा पड़ने के बाद एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा कि नमस्ते दोस्तों, आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ, वो सिक्योरिटी चेक के साथ हुआ।

वहां मैं जैसे ही सिक्योरिटी चैक के बाद बाहर निकली तो वहां पर जो दूसरे कैबिन में महिला कर्मचारी थी, सीआईएसएफ की उन्होंने मेरे निकलने का इंतजार किया और जैसे ही मैं उनके पास पहुंची उन्होंने साइड से आकर मुझे मेरे फेस पर हिट किया और मुझे गालियां देने लगीं। जब मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा कि वह किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं और मैं ठीक हूं, लेकिन मेरी चिंता का विषय ये है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है हम उसे कैसे हैंडल करेंगे?

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क