न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 30 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर से चलेगा ‘रंगीला’ का जादू, अनुपम ने भाई राजू खेर को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

दिग्गज डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की सुपरहिट फिल्म ‘रंगीला’ जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 1:49:07

2 News : 30 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर से चलेगा ‘रंगीला’ का जादू, अनुपम ने भाई राजू खेर को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

दिग्गज डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की सुपरहिट फिल्म ‘रंगीला’ जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ स्टारर ‘रंगीला’ को 8 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 30 साल पूरे हो गए। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को अक्टूबर में दर्शकों के लिए फिर से रिलीज किया जाएगा। फिल्म को वही फील देने के लिए अपग्रेडेड साउंड और पिक्चर क्वालिटी के साथ उतारा जाएगा। रामगोपाल ने कहा कि जब ‘रंगीला’ आई थी, उस वक्त की फिल्मों में प्रेम कहानियों को जरूरत से ज्यादा खींचा जाता था और गानों का इस्तेमाल तो बस टाइम पास के लिए होता था। मेरे लिए ‘रंगीला’ एक ख्वाब था, एक उम्मीद थी।

'मिली' उस हर आम इंसान की तस्वीर थी जो कुछ बड़ा करने और बड़े सपने देखने की हिम्मत करता है। ‘मुन्ना’ और ‘कमल’ उस सपने के दो पहलू थे - एक सड़क की जिंदगी से जूझता चालाक लड़का और दूसरा चमकता-दमकता हीरो - दोनों असली, दोनों में ही कमियां थीं, लेकिन दोनों ही बेहद जरूरी। अब जब फिल्म फिर से रिलीज हो रही है, खुशी इस बात की है कि आज की नई पीढ़ी इस फ़िल्म को बड़े पर्दे पर देख पाएगी। उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह मेरे लिए कभी सिर्फ एक फिल्म नहीं थी। यह एक बेहद खास एहसास था और आज भी है - जिसमें खुशी थी, उम्मीदें थीं, सपने थे...और सबसे बढ़कर, जिंदगी को सेलिब्रेट करने का मौका था।”

हाल ही उर्मिला ने फिल्म के टाइटल ट्रैक पर झूमते हुए वीडियो पोस्ट किया था। अल्ट्रा मीडिया के सीईओ सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा कि ‘रंगीला’ को सिनेमाघरों में वापस लाकर हमें बेहद खुशी हो रही है। यह 90 के दशक की एक ऐतिहासिक फिल्म है और इसकी दोबारा रिलीज से पुराने और नए दर्शक, दोनों ही इसके सदाबहार आकर्षण को महसूस कर पाएंगे। बता दें फिल्म को अनोखी कहानी, मनमोहक सीन और एआर रहमान के साउंडट्रैक के लिए भी याद किया जाता है। रहमान को इसके लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवार्ड मिला था।

68 साल के हुए राजू खेर, बड़े भाई अनुपम खेर ने फोटो शेयर कर लिखा…

मशहूर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राजू खेर आज गुरुवार (11 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 68 साल के हो गए। इस मौके पर उनके भाई दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (70) ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर राजू के साथ एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट कर अपनी भावनाओं का इजहार किया। अनुपम ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे, राजू मेरे भाई! तुम मेरे चुपके से साथ देने वाले, मजेदार और मजबूत इंसान हो। तुम एक शानदार बेटे, पिता और पति हो। हां, तुम थोड़े जिद्दी और कभी-कभी चिढ़ाने वाले भी हो, लेकिन तुम्हारा निस्वार्थ स्वभाव और भरोसेमंद व्यक्तित्व तुम्हें मेरे लिए रॉकस्टार बनाता है।

मैंने हमारा पसंदीदा बचपन का गाना यहां डाला है, जो हमारी बॉन्डिंग को हमेशा याद दिलाता है। भगवान तुम्हें लंबी, स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी दे। राजू जी की जय।” राजू ने कई टेलीविजन धारावाहिकों और फिल्मों में एक्टिंग की है। उन्होंने करिअर की शुरुआत धारावाहिकों से की थी। साल 1990 में उन्होंने 'इम्तिहान', 'एक राजा एक रानी', 'राज कहानी', और 'जीने भी दो यारों' जैसे लोकप्रिय सीरियल में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई थी। साल 1998 में उन्होंने आमिर खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'गुलाम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। साल 1999 में 'संस्कार' सीरियल का डायरेक्शन कर उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी