न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय की फिल्म से डिप्रेशन में आ गए थे रणदीप! आलिया की आलोचना नहीं सुन सकता यह दिग्गज फिल्ममेकर

रणदीप हुड्डा को फिल्म इंडस्ट्री में आए लंबा समय हो गया है। वे चुनींदा फिल्मों में ही काम करते हैं। रणदीप इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 12:52:19

अक्षय की फिल्म से डिप्रेशन में आ गए थे रणदीप! आलिया की आलोचना नहीं सुन सकता यह दिग्गज फिल्ममेकर

रणदीप हुड्डा को फिल्म इंडस्ट्री में आए लंबा समय हो गया है। वे चुनींदा फिल्मों में ही काम करते हैं। रणदीप इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की तैयारी में जुटे हैं। उन्हें इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इसके लिए रणदीप ने 25 किलो वजन कम किया है। इस बीच रणदीप ने अपनी पुरानी फिल्म ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ के बंद होने को लेकर बात की। इसके साथ उन्होंने इस फिल्म के बाद हुए अपने बुरे हाल और डिप्रेशन के बारे में भी बताया।

रणदीप के मुताबिक उनकी फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' साल 2016 में अनाउंस की गई थी लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' साल 2018 में रिलीज हो गई जो सारागढ़ी पर ही बेस्ड थी। उन्होंने फिल्म के लिए दाढ़ी और मूछ भी बढ़ाई। इसके चलते उन्होंने हॉलीवुड व बॉलीवुड फिल्मों को ठुकरा दिया। फिल्म रिलीज नहीं होने पर रणदीप हुड्डा की सारी मेहनत पर पानी फिर गया, जिसके चलते वो डिप्रेशन में चले गए।

रणदीप ने ‘मैशेबल इंडिया’ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे फिल्म रिलीज नहीं होने से किस तरह से टूट गए थे और खुद के साथ हुए धोखे जैसा महसूस कर रहे थे। दर्शकों को फिल्म देखने का मौका नहीं मिला। उन्होंने ईशर सिंह की भूमिका निभाई, क्योंकि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को 3 साल दिए थे। रणदीप ने कहा कि मैं डिप्रेशन के एक बड़े दौर से गुजरा हूं। मैं इससे काफी प्रभावित हुआ। मेरे माता-पिता मुझे अकेला नहीं छोड़ते थे। उनसे बचने के लिए मैं अपने कमरे में बंद हो जाता था, इस डर से कि कोई मेरी दाढ़ी काट लेगा। तब मैंने फैसला किया कि मैं अपने साथ ऐसा दोबारा नहीं होने दूंगा।

randeep hooda,Akshay Kumar,kesari movie,battle of saragarhi,randeep depression,randeep akshay,vivek agnihotri,alia bhatt,kriti sanon,allu arjun

विवेक अग्निहोत्री ने आलिया के साथ कृति और अल्लू की भी तारीफ की

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच, उन्होंने खुद को आलिया भट्ट का फैन बताया। विवेक ने कहा कि मैं आलिया को अपने घर की सदस्य की तरह मानता हूं और हमेशा उनके काम से प्रभावित रहता हूं। वो एक एक्ट्रेस के तौर पर पिछले कुछ सालों में बेहद निखर गई हैं।

उनके पास क्रिएटिव इंटेलीजेंस है इसलिए मुझे उनकी ग्रोथ पसंद है और वो पब्लिक में जैसे खुद को पेश करती हैं, वो काबिले तारीफ है। जब भी कोई डिस्कशन होता है मैं उनके बारे में कोई निगेटिव बात नहीं सुन सकता हूं। आलिया इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि एक एक्टर को कैसे मैच्योर होना चाहिए। विवेक ने एक्टर अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस कृति सेनन की भी तारीफ की।

विवेक ने कहा कि मैंने और पल्लवी जोशी ने ‘मिमी’ देखी और हमें लगा कि कृति ने मेच्योर और बेहतरीन परफॉरमेंस दी है। उल्लेखनीय है कि इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में आलिया को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और कृति को ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस तथा साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार