न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी की ‘जाट’ मूवी से रणदीप का फर्स्ट लुक आउट, ‘मॉम’ के सीक्वल में हो सकती हैं ये एक्ट्रेस, बोनी ने दिए संकेत

दिग्गज एक्टर सनी देओल की पिछली फिल्म साल 2023 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई ‘गदर 2’ थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 3:11:20

2 News : सनी की ‘जाट’ मूवी से रणदीप का फर्स्ट लुक आउट, ‘मॉम’ के सीक्वल में हो सकती हैं ये एक्ट्रेस, बोनी ने दिए संकेत

दिग्गज एक्टर सनी देओल की पिछली फिल्म साल 2023 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई ‘गदर 2’ थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। फिल्म ने देश-विदेश में ताबड़तोड़ कमाई कर रिकॉर्ड बनाया। इस फिल्म के बाद से ही फैंस सनी की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे अपने चहेते हीरो को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने के लिए बेताब हैं। इन दिनों सनी की फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। इस बीच आज सोमवार (10 मार्च) को ‘जाट’ के मेकर्स ने टीजर रिलीज किया।

हालांकि इसमें सनी के बजाय फिल्म के एक और अहम कलाकार रणदीप हुड्डा नजर आ रहे हैं। रणदीप विलेन की भूमिका में होंगे। टीजर वीडियो में रणदीप काफी खूंखार लग रहे हैं। रणदीप कुछ लोगों के साथ बैठे हैं और उनके चेहरे पर गुस्सा है। रणदीप बोलते हैं, “मुझे मेरा नाम काफी प्यारा है।” इसके बाद वे अपने कैरेक्टर का नाम बताते हैं, “राणातुंगा।” रणदीप ने कैप्शन में लिखा, “जाट से मुकाबला करने के लिए स्टेज तैयार है।” फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि फिल्म में 6 विलेन हैं।

मेकर्स ने अभी विनीत कुमार सिंह, अजय घोष, दयानंद शेट्टी, जगपति बाबू, बबलू पृथ्वीराज की झलक नहीं दिखाई है। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद मलीनेनी हैं। बता दें सनी इस साल आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘लाहौर 1947’ में भी जलवा बिखेरेंगे। अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

बोनी कपूर ने की अपनी दोनों बेटियों खुशी और जान्हवी की तारीफ

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की लास्ट फिल्म ‘मॉम’ थी। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। इसमें शानदार अभिनय के लिए श्रीदेवी को मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड भी मिला था। बोनी इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इसमें उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर नजर आ सकती हैं। इस बात का खुलासा फिल्ममेकर बोनी ने रविवार (9 मार्च) को जयपुर में आइफा अवार्ड 2025 के ग्रीन कार्पेट पर मीडिया से बातचीत के दौरान किया।

बोनी ने अपनी बेटियों खुशी और जान्हवी की तारीफ की और कहा कि उन्हें उम्मीद हैं कि उनकी दोनों बेटियां अपनी मां की तरह कामयाब होंगी। बोनी ने कहा कि मैंने खुशी की ‘आर्चीज’ से लेकर ‘लवयापा’ और ‘नादानियां’ सभी फिल्में देखी हैं। मैं ‘नो एंट्री’ के बाद खुशी के साथ फिल्म बनाने की योजना बना रहा हूं। यह फिल्म ‘मॉम 2’ भी हो सकती है। खुशी अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि बोनी इन दिनों उनकी साल 2005 में रिलीज फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल का निर्माण कर रहे हैं। बोनी ने कहा कि यह जुलाई-अगस्त में किसी समय आएगी। इसमें बहुत सी अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका में हैं इसलिए मैं अभी कुछ के बारे में बात नहीं कर सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी