न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस स्टार की फिल्म से जुड़ा रणबीर का नाम, ‘पाताल लोक 2’ के लिए 20 करोड़ लेने के सवाल पर बोले जयदीप

साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस को उनकी पर्सनल और

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Feb 2025 8:51:15

2 News : इस स्टार की फिल्म से जुड़ा रणबीर का नाम, ‘पाताल लोक 2’ के लिए 20 करोड़ लेने के सवाल पर बोले जयदीप

साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस को उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी दिलचस्पी रहती है। अब विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वीडी 12’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आ रही है, जिसके अनुसार रणबीर कपूर इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देंगे। इस फिल्म का टीजर 12 फरवरी को रिलीज होने वाला है, जिसके लिए फैंस एक्साइटेड हैं। सोर्स के मुताबिक रणबीर फिल्म के टीजर में अपनी आवाज देने वाले हैं।

रणबीर वॉयस ओवर कर चुके हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग 7 फरवरी को ही मुंबई में की गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। गौतम तिन्नानुरी की डायरेक्शन में बन रही यह मूवी एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इसमें विजय एक पुलिस अफसर के रूप में दिखेंगे। ‘वीडी 12’ इसी साल रिलीज होगी, जिसके लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है। पिछले साल जुलाई में इस फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल हो गई थी। ये फोटो आउटडोर शूटिंग के दौरान ली गई थी।

‘अर्जुन रेड्डी’ करने के बाद विजय अब फिर किसी एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। विजय रफ लुक में दिखेंगे। टीजर के साथ फिल्म का टाइटल भी बताया जाएगा। विजय ने साल 2022 में बॉलीवुड में ‘लाइगर फिल्म के साथ डेब्यू किया था। इसमें लीड एक्ट्रेस अनन्या पांडे थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

दूसरी ओर, रणबीर की पिछली फिल्म साल 2023 के अंत में आई ‘एनिमल’ थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपए से ज्यादा बटोरे। यह रणबीर के करिअर की सबसे बड़ी हिट मूवी है। रणबीर इन दिनों फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी हैं। साथ ही उनके पास संजय लीला भंसाली की मूवी ‘लव एंड वॉर’ भी है, जिसमें आलिया भट्ट व विकी कौशल भी उनका साथ देंगे।

ranbir kapoor,vijay devarakonda,ranbir vijay,vijay movie teaser,ranbir voiceover,animal,jaideep ahlawat,actor jaideep ahlawat,paatal lok 2 web series,jaideep fees

पिछले महीने रिलीज हुई थी ‘पाताल लोक 2’ वेब सीरीज, जयदीप ने निभाया है ‘हाथीराम’ काकिरदार

एक्टर जयदीप अहलावत ने अब तक जिन भी प्रोजेक्ट में काम किया है, अपने अभिनय के लिए तारीफ पाई है। उन्हें कुछ साल पहले 'पाताल लोक' वेब सीरीज में 'हाथीराम' के रोल में खूब पसंद किया गया। जयदीप पिछले महीने आई 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन के साथ ‘इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी’ के रूप में लौट आए। शो अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ। 'पाताल लोक 2' की रिलीज के आस-पास प्रसारित एक सोशल मीडिया पोस्ट और कई समाचार रिपोर्टों में दावा किया गया कि जयदीप ने फीस 50 गुना बढ़ा दी है।

ऐसी ही एक पोस्ट में लिखा था, “जयदीप अहलावत ने पाताल लोक सीजन 1 के लिए 40 लाख चार्ज किए थे, लेकिन सीजन 2 के लिए इसे बढ़ाकर 20 करोड़ कर दिया।” अब एक इंटरव्यू में जयदीप के सामने इसका जिक्र किया गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अरे यार इतना था तो मुझे बता तो देते। मैं कुछ कर लेता इस पैसे का। है कहां ये पैसा, गया कहां? जयदीप के इस बयान से समझा जा सकता है कि उन्होंने इन बातों को अफवाह बताया है।

एक अन्य रिपोर्ट में जयदीप ने कहा कि 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन में उनकी फीस पहले सीजन से ज्यादा थी क्योंकि एक एक्टर की फीस समय और लोकप्रियता के साथ बढ़ती है। उल्लेखनीय है कि जयदीप करीब 20 साल पहले भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) में शामिल हुए थे। विजय वर्मा, सनी हिंदुजा, राजकुमार राव और प्रभात उनके साथी थे। हाल ही इन सभी की तस्वीर वायरल हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ