न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देब की प्रेयर मीट में पहुंचे रणबीर-विक्की सहित ये सितारे, 21 मार्च को री-रिलीज होगी अनिल-श्रीदेवी की यह फिल्म

फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के पिता और एक्ट्रेस काजोल के चाचा अभिनेता व फिल्ममेकर देब मुखर्जी का 14 मार्च को निधन हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 1:42:12

2 News : देब की प्रेयर मीट में पहुंचे रणबीर-विक्की सहित ये सितारे, 21 मार्च को री-रिलीज होगी अनिल-श्रीदेवी की यह फिल्म

फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के पिता और एक्ट्रेस काजोल के चाचा अभिनेता व फिल्ममेकर देब मुखर्जी का 14 मार्च को निधन हो गया था। वे 83 साल के थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। अब उनकी याद में मुंबई में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इसमें भी कई बड़े स्टार्स दिखाई दिए, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक पैपराजी ने अपने अकाउंट पर ये झलकियां साझा की हैं। एक वीडियो में अयान के सबसे करीबी दोस्त रणबीर कपूर दिखाई दिए।

पैप्स रणबीर को कार के अंदर क्लिक करने की कोशिश करते नजर आए। रणबीर ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना था। बता दें अयान ने रणबीर और आलिया भट्ट को लेकर ‘ब्रह्मास्त्र’ मूवी बनाई थी। दूसरे वीडियो में विक्की कौशल हाथ जोड़कर वहां मौजूद पैप्स को नमस्कार करते हैं और फिर अंदर चले जाते हैं। वे नीले रंग की कैजुअल शर्ट और डेनिम पहने थे। आमिर खान भी दिखाई दिए। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी थीं।

बाहर निकलते हुए पैप्स ने आमिर को कैप्चर किया जहां पर वे गौरी को गाड़ी में बैठाते हुए दिख रहे हैं। प्रेयर मीट में आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन बिजलानी, अनुपम खेर, विक्की के पिता श्याम कौशल, कुणाल कपूर, इम्तियाज अली, अनु मलिक और बबीता कपूर सहित कई अन्य सितारे भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि देब के पिता शशाधर मुखर्जी फिल्मिस्तान स्टूडियो के संस्थापक थे।

उनकी मां सती देवी एक्टर अशोक कुमार, अनुप कुमार और किशोर कुमार की इकलौती बहन थीं। एक्टर जॉय मुखर्जी और श्यामू मुखर्जी उनके भाई थे। देब ने साल 1965 में आई फिल्म 'तू ही मेरी जिंदगी' से अपने करिअर की शुरुआत की थी। वे आखिरी बार साल 2009 की फिल्म 'कमीने' में नजर आए थे।

2 News : देब की प्रेयर मीट में पहुंचे रणबीर-विक्की सहित ये सितारे, 21 मार्च को री-रिलीज होगी अनिल-श्रीदेवी की यह फिल्म

34 साल बाद दर्शक एक बार फिर से सिनेमाघरों में ले सकेंगे ‘लम्हे’ मूवी का मजा

इन दिनों बॉलीवुड में पुरानी फिल्मों के सिनेमाघरों में री-रिलीज किए जाने का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में फिल्ममेकर्स के साथ फैंस को भी फायदा हो रहा है। जहां मेकर्स को इनसे बढ़िया कमाई हो रही है, वहीं फैंस को अपने पसंदीदा स्टार्स की फिल्में बड़े पर्दे पर देखने को मिल रही है। अब इस लिस्ट में एक और मूवी का नाम जुड़ गया है और वो है अनिल कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म ‘लम्हे’।

श्रीदेवी के देवर अनिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है। अनिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “तब भी टाइमलेस था, अब भी टाइमलेस है! 21 मार्च से बड़े पर्दे पर लम्हे देखें। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी 1991 की इस फिल्म में प्रेम, लालसा और भाग्य के विषयों को साहसिक और अविस्मरणीय तरीके से प्रस्तुत किया गया था।” बता दें इसमें अनिल ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई जो अतीत और वर्तमान के बीच फंसा हुआ है।

यश चोपड़ा द्वारा निर्मित और हनी ईरानी व राही मासूम रजा द्वारा लिखित इस प्रोजेक्ट में श्रीदेवी ने मां और बेटी का डबल रोल प्ले किया है। वहीदा रहमान, अनुपम खेर, दीपक मल्होत्रा और डिप्पी सागू की भी अहम भूमिका है। इसमें संगीत शिव-हरि का है। अनिल की आगामी फिल्म की बात करें तो वे अब ‘सूबेदार’ में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड