न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर-आलिया की शादी के लिए रणधीर ने कहा..., वरुण जल्द बनेंगे पापा! असिन ने ऐसे मनाया बेटी का बर्थडे

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें जारी हैं। अब हाल ही में खबर सामने आई कि दोनों दिसंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 1:41:22

रणबीर-आलिया की शादी के लिए रणधीर ने कहा..., वरुण जल्द बनेंगे पापा! असिन ने ऐसे मनाया बेटी का बर्थडे

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें जारी हैं। अब हाल ही में खबर सामने आई कि दोनों दिसंबर में शादी कर सकते हैं। इन खबरों पर रणबीर के चाचा रणधीर कपूर की रिएक्शन सामने आई है। रणधीर ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है और मैंने इस तरह की कोई खबर भी नहीं सुनी है। रणबीर किसी न किसी दिन शादी करने वाले हैं। लेकिन, मुझे इस बारे में कोई खबर नहीं है। इससे पहले आलिया की मां सोनी राजदान ने भी कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि शादी की कोई तारीख तय की जा रही है।

वे भी इसका इंतजार कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर को फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू करनी थी लेकिन अब उन्होंने इसे अगले साल तक खिसका दिया है। इस दौरान वे सिर्फ 'शमशेरा' का प्रमोशन करेंगे जो मार्च में रिलीज होगी। उधर, आलिया भी अपने सारे प्रोजेक्ट नवंबर अंत तक निपटा लेंगी। उन्होंने 'डार्लिंग' की शूटिंग पूरी कर ली है। माना जा रहा है कि जल्द ही रणबीर-आलिया की शादी की तारीख की घोषणा होने वाली है। दोनों चार साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं।

वरुण ने करवा चौथ पर नताशा के साथ शेयर की थीं फोटो

एक्टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने पत्नी नताशा दलाल के साथ पहला करवा चौथ मनाया जिसकी तस्वीरें वायरल हो गईं। इन तस्वीरों को देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि वरुण जल्द ही पापा बनने वाले हैं।

दरअसल, वरुण फोटो में नताशा के पेट पर हाथ रखे दिख रहे हैं। वरुण के इस अंदाज ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि नताशा प्रेग्नेंट हैं। नताशा के हेल्दी फिगर को भी देखकर यह अनुमान जोर पकड़ रहा है।

एक फैन ने कमेंट में पूछा है, ‘क्या नताशा प्रेग्नेंट है?’ तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘बधाई हो बद्री भैया…’ हालांकि वरुण और नताशा की तरफ से इस संबंध में अब तक कुछ नहीं कहा गया है। वरुण स्टूडेंट ऑफ द ईयर, मैं तेरा हीरो, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां, बदलापुर, एबीसीडी 2, दिलवाले, जुड़वा 2, सुई धागा, कलंक और स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

असिन ने अरिन के जन्मदिन पर रखी थी सुपरहीरो थीम

आमिर खान स्टारर फिल्म ‘गजनी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं असिन ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था। अब असिन ने सोशल मीडिया पर 24 अक्टूबर को मनाए गए बेटी अरिन के चौथे जन्मदिन की क्यूट फोटो शेयर की हैं। असिन ने सुपरहीरो थीम रखी थी, जिसके तहत अरिन भी एक सुपरहीरो के तरह दिखाई दीं। अरिन ने लाल लंबी फ्रॉक और एक नकाब पहना था। अरिन ने फ्रॉक के ऊपर सुपरमैन की जैसे नीला स्कार्फ भी पहना था। इस थीम में सभी सुपरहीरो वुमेन थीं, जिनके कटआउट नजर आ रहे हैं। बर्थडे एक बड़े से ग्राउंड में सेलिब्रेट किया गया। असिन ने केक की तस्वीर भी शेयर की है। केक बैटमैन और सुपरमैन थीम पर आधारित है।

असिन ने लिखा, “अरिन 4 साल की हो गई।” उन्होंने हैशटैग के साथ अवर लिटिल सुपरहीरो लिखा और दिल वाले इमोजी को अपने कैप्शन में शामिल किया। असिन ने इंस्टा स्टोरी पर कई वीडियो भी शेयर किए हैं। इनमें से एक में असिन के पति राहुल शर्मा बेटी के साथ खेल रहे हैं। असिन ने गिफ्ट के बारे में भी बताया। अरिन के हाथ में मार्वेल सुपरहीरो वल्काइरी की डॉल है, जिसकी कीमत ढाई से लेकर 6 हजार रुपए तक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर