न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर कपूर हुए 42 के, जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए घर पहुंचे ये सितारे, नीतू और रिद्धिमा ने ऐसे किया विश

दिवंगत दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर आज शनिवार (28 सितंबर) को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Sep 2024 1:23:35

रणबीर कपूर हुए 42 के, जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए घर पहुंचे ये सितारे, नीतू और रिद्धिमा ने ऐसे किया विश

दिवंगत दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर आज शनिवार (28 सितंबर) को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर रणबीर को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। रणबीर ने शुक्रवार रात अपने घर पर ही ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे बैश में कई बी टाउन सेलेब्स पहुंचे जिनमें आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर शामिल थे। सेलेब्स को रणबीर के घर आते हुए स्पॉट किया गया। रणबीर की मां नीतू कपूर भी उनके घर पहुंचीं।

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश भी सेलिब्रेशन में शामिल हुए। जश्न देर रात तक चला। रणबीर के साथ फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में काम कर चुके आदित्य पार्टी में अपने नए बियर्ड लुक में दिखे। अर्जुन को भी आते देखा गया। नीतू कपूर ने रणबीर को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और कैप्शन लिखा, “हैप्पी बर्थडे टू माय प्राइड, आपको वो सब मिले जिसकी आप विश करते हों।”

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की। उन्होंने रणबीर की केक काटते हुए एक तस्वीर साझा की है। साथ ही उन्होंने अपनी और रणबीर की बचपन की यादों की थ्रो बैक तस्वीरों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरा छोटू, लव यू अ लॉट।”

भंसाली प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम पर इस स्टाइल में दी रणबीर को बधाई

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली रणबीर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को लेकर ‘लव एंड वॉर’ मूवी बना रहे हैं। भंसाली प्रोडक्शन की ओर से भी रणबीर को बर्थडे विश किया गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमारे दिल के सांवरिया से लेकर एक चमकते सितारे तक! रणबीर कपूर को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।” ‘लव एंड वॉर’ 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

बता दें रणबीर ने साल 2007 में भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह सोनम कपूर की भी पहली फिल्म थी। रणबीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई ‘एनिमल’ थी। इसमें रणबीर की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई और फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की।

यह रणबीर के करिअर की सबसे बड़ी हिट मूवी है। रणबीर इन दिनों डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ मूवी की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके अपोजिट साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी हैं। रणबीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो करीब ढाई साल पहले उनकी शादी आलिया भट्ट के साथ हुई थी। उनके एक बेटी राहा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान