Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर के नए लुक को देख लगीं ‘धूम 4’ की अटकलें, अब इसलिए थिएटर्स में नहीं दिखेगा अक्षय का यह विज्ञापन

‘धूम 4’ मूवी को लेकर कई दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं। इसको लेकर फैंस में एक खास क्रेज नजर आ रहा है। खबर है कि ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Oct 2024 8:41:10

2 News : रणबीर के नए लुक को देख लगीं ‘धूम 4’ की अटकलें, अब इसलिए थिएटर्स में नहीं दिखेगा अक्षय का यह विज्ञापन

‘धूम 4’ मूवी को लेकर कई दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं। इसको लेकर फैंस में एक खास क्रेज नजर आ रहा है। खबर है कि ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त में ‘एनिमल’ फेम रणबीर कपूर विलेन की भूमिका निभा सकते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर रणबीर की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें ‘धूम 4’ में उनके लुक से जोड़ा जा रहा है। दरअसल बॉलीवुड के फेमस हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकीम ने रणबीर के लेटेस्ट लुक की फोटो को शेयर किया है, जो आग की तरह वायरल हो रही हैं।

इसमें रणबीर रेट्रो ब्लैक सनग्लासेज लगाए हुए दिख रहे हैं। उनकी इन फोटो को देखकर फैंस उतावले हुए जा रहे हैं। वे अलग-अलग प्रकार के कमेंट कर अपने उत्साह का प्रदर्शन कर रहे हैं। हकीम ने आज मंगलवार (15 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ 3 तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में रणबीर की एक छोटी सी झलकभर है, जिसमें उनके छोटे-छोटे सिल्की बाल चमक रहे हैं। दूसरी फोटो में रणबीर का क्लोजअप और तीसरी में उनकी हकीम के साथ मिरर सेल्फी है। हकीम ने कैप्शन में लिखा “हॉटनेस अलर्ट! रणबीर कपूर…”

बता दें एक्शन थ्रिलर ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की पहली किस्त साल 2004 में रिलीज हुई थी। संजय गढ़वी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा, ईशा देओल और रिमी सेन थे। ‘धूम 2 बैक इन एक्शन’ साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसमें में ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, बिपाशा बसु और उदय चोपड़ा थे। साल 2013 में आई 'धूम 3' में आमिर खान, अभिषेक, उदय, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ थे।

CBFC ने अक्षय कुमार का धूम्रपान निषेध वाला विज्ञापन बंद करने का किया फैसला

आपने सिनेमाहॉल में फिल्म अक्षय कुमार का धूम्रपान निषेध वाला ऐड जरूर देखा होगा जिसमें वे साइकिल से आकर 'नंदू' को हॉस्पिटल के सामने स्मोकिंग करने से मना करते हुए धूम्रपान न करने की नसीहत देते हैं। यह काफी पॉपुलर एड है। अब 6 साल बाद यह विज्ञापन थिएटर में दिखाई नहीं देगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड (CBFC) ने इस विज्ञापन को बंद करने का फैसला किया है। इसकी जगह एक नए विज्ञापन को स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक CBFC ने इस एड को हटाकर एक नया विज्ञापन चलाने को कहा है जो स्मोकिंग छोड़ने के बाद वाले फायदे का प्रचार करेगा। इसमें बताया गया है कि स्मोकिंग छोड़ने के 20 मिनट के अंदर शरीर में कैसे सकारात्मक बदलाव आते हैं। हाल ही में 11 अक्टूबर को रिलीज हुई आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘जिगरा’ और राजकुमार राव व तृप्ति डिमरी की 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' के स्क्रीन टाइम के दौरान नए एड को थिएटर्स नें दिखाया गया था।

उल्लेखनीय है कि अक्षय का धूम्रपान निषेध वाला विज्ञापन साल 2018 में सबसे पहले उन्हीं की फिल्म 'गोल्ड' के दौरान थिएटर्स में दिखाया गया था। इसमें अक्षय, ‘नंदू’ नाम के एक व्यक्ति को सिगरेट पीने से रोकते हैं और सैनेटरी पैड का प्रचार करते हुए इस पर पैसे वही पैसा लगाने को कहते हैं। ये एड उन्हीं की फिल्म 'पैडमैन' को प्रमोट करने के लिए था। इस एड के सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बनते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका