ऋषि-नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और महेश भट्ट-सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं। दोनों प्यार का इजहार कर चुके हैं लेकिन ये रिश्ता अभी मंजिल तक नहीं पहुंचा है। हाल ही में दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर आई है जो कि तुरंत वायरल हो गई। इस फोटो को आलिया की स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो को पहली नजर में देखने पर इसमें आपको कुछ खास नहीं दिखेगा। इसमें आलिया एक रिलैक्स आउटफिट में नजर आ रही हैं।














