न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आर्यन की सीरीज में विवादित सीन से फंसे रणबीर, भाई-भाभी के घर में है रिद्धिमा-समायरा के भी अलग कमरे

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 8:09:41

2 News : आर्यन की सीरीज में विवादित सीन से फंसे रणबीर, भाई-भाभी के घर में है रिद्धिमा-समायरा के भी अलग कमरे

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह आर्यन का डायरेक्टर के रूप में पहला प्रोजेक्ट है। इसकी काफी तारीफ हो रही है। इस बीच सीरीज को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। इसमें एक्टर रणबीर कपूर के एक विवादित सीन पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने आपत्ति जताई है। सीरीज के एक एपिसोड में रणबीर कैमियो रोल में नजर आते हैं, जिसमें वे वेप (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट) का इस्तेमाल करते दिखते हैं।

अब इसी सीन को लेकर आयोग ने रणबीर और सीरीज के मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आयोग ने इसे 'युवाओं को प्रभावित करने वाला कंटेंट' करार दिया है। आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर ऐसे सीन पर रोक लगाने की मांग की है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक हो सकते हैं। इसके साथ ही NHRC ने मुंबई पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिखकर रणबीर, शो के प्रोड्यूसर्स और नेटफ्लिक्स के खिलाफ 'इलेक्ट्रिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019' के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है।

बता दें शो के एक सीन में फिल्ममेकर करण जौहर, अन्या सिंह के किरदार को रणबीर से मिलवाते हैं। रणबीर अपने असली नाम और अंदाज में दिखाई देते हैं। रणबीर, अन्या से वेप मांगते हैं और वेपिंग करते दिखाई देते हैं। सीन में कोई चेतावनी या डिस्क्लेमर नहीं दिया गया। ऐसे में रणबीर और शो के मेकर्स व नेटफ्लिक्स के खिलाफ एक्शन हो सकता है। उल्लेखनीय है कि इस सीरीज में सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, ऑरी, शनाया कपूर, सारा अली खान, राजकुमार राव और एसएस राजामौली समेत कई सितारों ने कैमियो रोल किया है। लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल और सहर बंबा के लीड रोल हैं।

ranbir kapoor,actor ranbir kapoor,the bads of bollywood web series,aryan khan,ranbir e cigarette,netflix,nhrc,riddhima kapoor sahni,samayara,farah khan dilip

अपने कुकिंग व्लॉग के लिए रिद्धिमा कपूर साहनी के घर पहुंचीं फराह खान

दिग्गज फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने नए कुकिंग व्लॉग में कुक दिलीप के साथ रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के दिल्ली स्थित घर पहुंचीं। फराह ने फैंस को रिद्धिमा के आलीशान घर की सैर कराई। इस दौरान रिद्धिमा ने रणबीर-आलिया के नए घर को लेकर भी बात की। फराह व दिलीप जैसे ही रिद्धिमा के घर पहुंचते हैं, वह दोनों का स्वागत करती हैं। इसके बाद वह फराह को बताती हैं कि इस बंगले में उनका अलग फ्लोर है, जहां उनके गेस्ट आते हैं और उन्हें वहां लेकर जाती हैं।

इसी दौरान फराह, रिद्धिमा से पूछती हैं कि क्या रणबीर के नए बंगले में भी उनका अलग फ्लोर है। इस पर रिद्धिमा बताती हैं कि उनका बंगले में अलग फ्लोर नहीं है, लेकिन अलग रूम जरूर मिला है। रिद्धिमा ने बताया कि उन्हें मां नीतू कपूर के फ्लोर में अलग रूम मिला है। सिर्फ उन्हें ही नहीं, मेरी बेटी समारा का भी अलग कमरा है। मेरी मां हमें अपने नजदीक रखना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने अपने फ्लोर में हमें रूम दिए हैं।

मैं मां के बेहद करीब हूं और दिल्ली में होने पर उन्हें बहुत याद करती हूं। हमें उन्हें पैम्पर करना बहुत पसंद है, इसलिए हम उन्हें बाहर लेकर जाते हैं, हम साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। उल्लेखनीय है कि रिद्धिमा कुछ समय पहले करण जौहर के शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' के साथ डेब्यू कर चुकी हैं और इसके बाद से ही अपने अंदाज, लाइफस्टाइल और लग्जरी को लेकर सुर्खियों में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह