न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर कपूर ने बताया कब शुरू करेंगे ‘एनिमल पार्क’, राजकुमार राव ने ‘स्त्री 3’ को लेकर कही यह बात

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसने देश-दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Dec 2024 1:30:56

2 News : रणबीर कपूर ने बताया कब शुरू करेंगे ‘एनिमल पार्क’, राजकुमार राव ने ‘स्त्री 3’ को लेकर कही यह बात

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसने देश-दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसकी रिकॉर्डतोड़ कमाई ने फिल्ममेकर्स का दिल खुश कर दिया। यह रणबीर के करिअर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस बीच रणबीर ने ‘एनिमल 2’ से जुड़ी अपडेट दी है। रणबीर रेड सी फिल्म फेस्टिवल में मौजूद थे। वहां उन्होंने ‘डेडलाइन’ के साथ बातचीत में ‘एनिमल पार्क’ के सवाल पर कहा कि हम वो फिल्म साल 2027 में शुरू करेंगे। इसमें कुछ वक्त है।

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने बस आइडिया दिया है कि फिल्म कैसी बनाना चाहते हैं। यह तीन पार्ट्स में बननी है। दूसरे पार्ट का नाम ‘एनिमल पार्क’ है। हम पहली फिल्म पर बात कर रहे हैं और डिसकस कर रहे हैं कि इसे कैसे आगे ले जाना चाहते हैं। यह बहुत एक्साइटिंग है क्योंकि मैं हीरो और विलेन दोनों रोल करूंगा। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। दूसरे पार्ट में जो विलेन है वो अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाकर मेरे जैसा बन जाता है।

उल्लेखनीय है कि ‘एनिमल’ का पहला पार्ट पिछले साल रिलीज हुआ और यह मूवी रिलीज के बाद काफी चर्चा में रही। कई लोगों को फिल्म पसंद आई तो काफी लोगों ने अत्यधिक हिंसा और खून खराबा होने से इसकी आलोचना भी की। बता दें इन दिनों रणबीर डायरेक्टर नितेश तिवारी स्टारर फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ की शूटिंग में बिजी हैं। ‘रामायण पार्ट 1’ और ‘रामायण पार्ट 2’ क्रमश: साल 2026 और साल 2027 में रिलीज होने जा रही है।

ranbir kapoor,actor ranbir kapoor,animal park movie,ranbir animal park,animal,rajkummar rao,actor rajkummar rao,shraddha kapoor,stree 3,stree 2

राजकुमार राव ने कहा, हम ‘स्त्री 3’ निश्चित रूप से बनाएंगे लेकिन...

एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ इस साल 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाका कर दिया। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म पर फैंस ने अथाह प्यार लुटाया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इसके बाद से ही फैंस इसके तीसरे पार्ट के लिए अटकलें लगा रहे हैं। अब राजकुमार ने इसको लेकर जानकारी शेयर की है। राजकुमार ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा कि हां, ‘स्त्री 3’ आएगी लेकिन अभी उसमें समय है।

‘स्त्री 3’ बनेगी लेकिन कुछ समय के बाद, मैं इसे अगले साल आने का वादा नहीं करता लेकिन इसे हम अच्छे से तैयारी करने के बाद लेकर आएंगे। हम कोई जल्दबाजी में नहीं हैं। हम ‘स्त्री 3’ निश्चित रूप से बनाएंगे, लेकिन जल्द ही नहीं। हम इसे अगले साल नहीं बनाएंगे क्योंकि हम सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बनाना चाहते हैं।

कभी-कभी, एक फिल्म अच्छा प्रदर्शन करती है और आप इसका दूसरा या तीसरा भाग बनाकर इसका लाभ उठाना चाहते हैं और आप इसे जल्दबाजी में बना देते हैं। यही कारण है कि पहली फिल्म के बाद ‘स्त्री 2’ बनाने में हमें 6 साल लग गए। निर्देशक अमर कौशिक ‘स्त्री 3’ पर काम कर रहे हैं। हमारी टीम एक अच्छी कहानी की तलाश में है। यह केवल अब एक फिल्म नहीं है। यह फैंस की फीलिंग बन गई है, जिसे पूरा समय देकर बनाना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार