न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर ने इस अंदाज में मनाया इनका बर्थडे, वीडियो वायरल, खुशी ने ऐसे दी पिता को जन्मदिन की बधाई

रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के सेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Nov 2024 1:39:51

2 News : रणबीर ने इस अंदाज में मनाया इनका बर्थडे, वीडियो वायरल, खुशी ने ऐसे दी पिता को जन्मदिन की बधाई

रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर एक टीम मेंबर का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर के फैन पेज पर शेयर किए गए वीडियो में रणबीर ब्लैक कलर के लाउंजवियर सेट पहने हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वे टीम के अन्य सदस्यों के साथ अपने स्पॉटबॉय का बर्थडे मना रहे हैं। स्पॉट बॉय सालों से रणबीर के साथ काम कर रहा है। रणबीर बर्थडे सॉन्ग गाते और स्टाफ मेंबर के हाथों से केक के पीस का लुत्फ उठाते दिखते हैं।

वे अपने स्टाफ बॉय को भी केक खिलाते हैं और गले भी लगाते हैं। लोग रणबीर का यह अंदाज पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रियली डाउन टू अर्थ हैं ये, रणबीर कपूर के लिए रस्पेक्ट।” दूसरे यूजर ने लिखा, “जेंटलमैन रस्पेक्ट आरके।” रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे संजय लीला भंसाली की मूवी ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में बिजी हैं।

इसमें रणबीर के साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल के भी अहम रोल हैं। रणबीर व विक्की भारतीय सशस्त्र बल के अधिकारियों के रूप में दिखेंगे। रणबीर इसके अलावा डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ मूवी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही घोषणा की गई थी कि यह फिल्म दो पार्ट में बनेगी। इसमें रणबीर ‘राम’ और साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी ‘सीता’ की भूमिका निभाएंगी।

बोनी कपूर हुए 69 साल के, बेटी खुशी ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की तस्वीरें और लिखा...

दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर आज सोमवार (11 नवंबर) को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनकी बेटी खुशी कपूर ने अपने पिता के लिए इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की है। खुशी ने इंस्टा स्टोरी पर बोनी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, “सबसे कूल कपूर और अब तक के सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। लव यू पापा।”

साथ में एक सफेद दिल वाली इमोजी भी है। एक अन्य इंस्टा स्टोरी में खुशी ने अपनी और पिता की एक तस्वीर शेयर की, जब वह बहुत छोटी थीं। बता दें अनिल और संजय कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर चार बच्चों अर्जुन, अंशुला, जान्हवी और खुशी के पिता हैं। बोनी की पहली शादी मोना शौरी कपूर के साथ हुई थी, जिनसे उनके अर्जुन और अंशुला हैं।

जान्हवी और खुशी बोनी की दूसरी पत्नी दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी से हुई बेटियां हैं। मोना और श्रीदेवी दोनों का ही देहांत हो चुका है। बता दें 5 नवंबर को खुशी ने अपना 24वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर खुशी के पिता बोनी कपूर, बॉयफ्रेंड वेदांग रैना, शनाया कपूर, अंजिनी धवन मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार