न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर-साई की मूवी ‘रामायण 1’ की शूटिंग हुई पूरी, वीडियो वायरल, इस दिन सामने आ सकता है टीजर

एक्टर रणबीर कपूर को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। रणबीर की पिछली फिल्म साल 2023 के अंत में रिलीज हुई ‘एनिमल’ थी। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 12:22:42

2 News : रणबीर-साई की मूवी ‘रामायण 1’ की शूटिंग हुई पूरी, वीडियो वायरल, इस दिन सामने आ सकता है टीजर

एक्टर रणबीर कपूर को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। रणबीर की पिछली फिल्म साल 2023 के अंत में रिलीज हुई ‘एनिमल’ थी। इसमें रणबीर ने कमाल की एक्टिंग की। फिल्म ने देश-विदेश में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए। यह रणबीर के करिअर की सबसे बड़ी हिट मूवी साबित हुई। इसके बाद से ही फैंस रणबीर की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर काफी वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे, जिसे दो पार्ट में बनाया जाएगा।

फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट ये है कि सोमवार (30 जून) को इस महाकाव्य के भाग 1 की शूटिंग पूरी हो गई। सेट से रैप अप पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पूरी स्टारकास्ट केक कट और एन्जॉय करती हुई नजर आ रही है। इस बीच रणबीर भी को एक्टर रवि दुबे को गले लगाते हुए दिखे। बता दें कि ‘रामायण’ में रणबीर भगवान श्रीराम का किरदार अदा कर रहे हैं, जबकि रवि लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। माता सीता के किरदार में साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी हैं। रैप अप पार्टी के दौरान सेट पर केक कटिंग भी की गई, जिसमें रणबीर और रवि मौजूद थे।

इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने स्पीच दी। इसके बाद पूरी स्टारकास्ट को तालियां बजाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो में साई पल्लवी नजर नहीं आईं। पूर्व में ‘रामायण’ के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं लेकिन मेकर्स की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल पोस्टर या अनाउंसमेंट वीडियो जारी नहीं किया गया है। फिल्म में ‘केजीएफ’ फेम सुपरस्टार यश भी हैं, जो रावण के किरदार में नजर आएंगे। सनी देओल को हनुमान जी की भूमिका के लिए चुना गया है।

ramayana movie,ramayana 1,ranbir kapoor,sai pallavi,ravi dubey,ranbir sai,nitesh tiwari,ramayana teaser,sunny deol

खत्म होने को है ‘रामायण’ मूवी के लोगो या फर्स्ट लुक का इंतजार

करीब 835 करोड़ रुपए के बजट वाली ‘रामायण’ को लेकर एक और रिपोर्ट सामने आई है। इसके अनुसार फिल्म का पहला लुक या लोगो दो दिन बाद शेयर किया जा सकता है। मेकर्स इस फिल्म का लोगो या पहला लुक 3 जुलाई को अनवील करेंगे। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। खबरों की मानें तो इस फिल्म का टीजर 3 मिनट लंबा है जो बनकर तैयार है।

कहा यह भी जा रहा है कि मेकर्स इसे जल्द ही आउट करने के प्लान में नहीं है क्योंकि फिल्म को थिएटर तक आने में काफी वक्त बाकी है। पहला पार्ट साल 2026 में दिवाली पर आएगा और दूसरा पार्ट साल 2027 में आएगा। फिल्म के पहले पार्ट में सीता हरण दिखाया जाएगा। हालांकि ये भी अभी तक आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं है। बीते साल इस फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कहा था कि मैंने दशक पहले इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया था जिसने 5000 से अधिक वर्षों तक अरबों दिलों पर राज किया है। आज मैं इसे शेप होता हुआ देख काफी खुश हूं। इस ग्रेटेस्ट एपिक को देखने के लिए तैयार हो जाइए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी