न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब #BoycottBrahmastra हुआ ट्रेंड, इस कारण से लोग आलिया-रणबीर की फिल्म को कर रहे ट्रोल!

सोशल मीडिया पर एक के बाद एक बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को लेकर बॉयकॉट ट्रेंड चलाया जा रहा है। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन के बाद अब रणबीर-आलिया की मचअवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Aug 2022 10:21:32

अब #BoycottBrahmastra हुआ ट्रेंड, इस कारण से लोग आलिया-रणबीर की फिल्म को कर रहे ट्रोल!

सोशल मीडिया पर एक के बाद एक बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को लेकर बॉयकॉट ट्रेंड चलाया जा रहा है। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन के बाद अब रणबीर-आलिया की मचअवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। ब्रह्मास्त्र को भी ऑनलाइन ट्रोल किया जा रहा है। लोग ट्विटर पर #BoycottBrahmastra ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर्स अलग-अलग कारण बताकर ब्रह्मास्त्र पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और इसे बॉयकॉट करने की बात कर रहे हैं। एक यूजर ने #BoycottBrahmastra ट्वीट करते हुए लिखा- 'पीके में हिंदू देवताओं का अपमान करने में रणबीर भी शामिल थे। अमिताभ बच्चन ने केबीसी में हिंदू घूंघट पर सवाल उठाया था, लेकिन बुर्का और हिजाब पर नहीं बोले थे। इनकी फिल्मों का बॉयकॉट करें।'

ब्रह्मास्त्र को बॉयकॉट करने का कारण लोग रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और करण जौहर को बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि रणबीर कपूर ने फिल्म ये जवानी है दीवानी में फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से मंदिर के पीछे मेक आउट करने की बात कही थी। कुछ लोग इसे हिंदू धर्म का अपमान बता रहे हैं।

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अमिताभ बच्चन ने शो कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर 'घूंघट' में बैठी एक महिला कंटेस्टेंट के 'घूंघट' पहनने पर सवाल उठाए थे, जबकि बिग बी ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्का या हिजाब पहनने की आलोचना नहीं की थी। अब बॉयकॉट ब्रह्मास्त्र ट्रेंड का असर फिल्म पर किस तरह पड़ता है, ये देखने वाली बात होगी।

आपको बता दे। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। रणबीर और आलिया के फैंस उन्हें स्क्रीन पर रोमांस करता देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका