न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस दिन होगी रणबीर-आलिया की सगाई! रानी ने आमिर-शाहरुख के लिए कहा..., दिशा की फोटो पर आयशा...

इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों ने धूम मचाई हुई है। आएदिन शादी को लेकर कोई न कोई खबर सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Nov 2021 5:40:50

इस दिन होगी रणबीर-आलिया की सगाई! रानी ने आमिर-शाहरुख के लिए कहा..., दिशा की फोटो पर आयशा...

इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों ने धूम मचाई हुई है। आएदिन शादी को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। अब खबर आ रही है कि ये कपल इसी महीने सगाई कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया-रणबीर 29 नवंबर को परिवार और दोस्तों के बीच सगाई कर सकते हैं। हालांकि इन खबरों पर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वैसे खबर यह भी है कि वे राजस्थान में ही सगाई करने का प्लान बना रहे हैं।

जब रणबीर पैपराजी द्वारा स्पॉट किए गए और शादी को लेकर सवाल किए गए लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा। आलिया और रणबीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। राजस्थान बीते कुछ सालों में बी टाउन कपल्स का फेवरेट डेस्टिनेशन बन चुका है। रणबीर-आलिया ही नहीं बल्कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी राजस्थान के सवाई माधोपुर के 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट में शादी करने जा रहे हैं।

ranbir kapoor,alia bhatt,rani mukerjee,disha patani,kapil sharma show,bollywood news in hindi

द कपिल शर्मा में बंटी और बबली 2 के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं रानी

'द कपिल शर्मा शो' में शनिवार को एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और एक्टर सैफ अली खान नजर आए। वे बंटी और बबली 2 के प्रमोशन के लिए शो पर पहुंचे। रानी शो के होस्ट कपिल शर्मा को बताते हुए कहती हैं कि मैं आमिर खान और शाहरुख खान के साथ रोमांटिक सीन्स करने से पहले बहुत नर्वस थी। बात फिल्म गुलाम और कुछ कुछ होता है की है, तब मैं 16-17 साल की थी और उससे पहले मैंने आमिर और शाहरुख को सिल्वर स्क्रीन पर देख रखा था।

मेरा दिल जोर-जोर से धड़कने लगा था जब मैंने पहली बार आमिर को 'कयामत से कयामत तक' में देखा था। शाहरुख को 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में देखकर तो ऐसा लगा जैसे.... आप समझ सकते है जिसे हम 'यंग क्रश' कहते है। रानी ने शाहरुख की तारीफ में तो कसीदे गढ़ दिए। उन्होंने शाहरुख को रोमांस किंग बताया। रानी-शाहरुख ने कुछ-कुछ होता है, चलते-चलते, वीर जारा, पहेली, कल हो ना हो जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

टाइगर श्रॉफ के साथ रहा है दिशा पटानी का अफेयर...

एक्ट्रेस दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वे अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बीच गेटवे की कई फोटो शेयर की है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। एक फोटो में दिशा सूरज की ओर देख रही हैं और उनकी पीठ कैमरे की ओर है। दिशा ने क्रीम ड्रेस पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं और हल्का मेकअप कर रखा है।

दिशा की फोटो पर एक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने दिल की इमोजी शेयर की है। उल्लेखनीय है कि लंबे समय तक टाइगर और दिशा के बीच अफेयर की खबरें चली थीं। दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की। उन्हें कई अवसर पर साथ देखा जाता है। टाइगर की बहन कृष्णा भी कई बार दिशा की तारीफ कर चुकी हैं। दिशा जल्द ही फिल्म 'एक विलेन 2' में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर