न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रणबीर-आलिया ने भरी उड़ान, नोरा के साथ पोज दे रहे गुरु नहीं रोक पाए हंसी, Video…

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बाद अब फैंस की नजरें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी पर टिकी हुई हैं। कपल हाल ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 2:39:33

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रणबीर-आलिया ने भरी उड़ान, नोरा के साथ पोज दे रहे गुरु नहीं रोक पाए हंसी, Video…

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी के बाद अब फैंस की नजरें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी पर टिकी हुई हैं। कपल हाल ही में एक साथ क्रिसमस पार्टी (Christmas Party) सेलिब्रेट करता नजर आया था। अब वे मंगलवार को न्यू ईयर सेलिब्रेशन (New Year Celebration) के लिए मुंबई से बाहर रवाना होते देखे गए हैं। इस वीडियो को मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें आलिया-रणबीर मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरते नजर आए हैं। इस मौके पर दोनों ने कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट पहना था। वे हैवी विंटर जैकेट और मैचिंग पैंट पहने नजर आए। एयरपोर्ट के गेट में घुसने से पहले उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। दोनों वेकेशन के लिए कहां गए हैं, इस बारे में अब तक जानकारी सामने नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि आलिया और रणबीर की शादी को लेकर कई दिनों से खबरों का बाजार गरम है। वे लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और उन्हें कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। यहां तक कि दोनों के परिवार वाले भी उनके साथ दिखते हैं। इसके बावजूद ये प्यारभरा रिश्ता अभी तक शादी के रिश्ते में नहीं बदला है। शादी कई बार टल चुकी है और अब कहा जा रहा है कि 2022 में दोनों एक-दूसरे के हो जाएंगे।


डांस मेरी रानी गाने को प्रमोट कर रहे हैं गुरु-नोरा

एक्ट्रेस नोरा फतेही और सिंगर गुरु रंधावा ने हाल ही में अपना म्यूजिक वीडियो डांस मेरी रानी रिलीज किया है। नोरा ने गाने के साथ जबरदस्त डांस मूव्स किए हैं। नोरा और गुरु वीडियो को प्रमोट करने के लिए घूम रहे हैं। इस दौरान गुरु ने अपने इंस्टाग्राम पर पैपराजी का वीडियो शेयर किया है। इसमें नोरा और गुरु एक साथ कैमरे में पोज दे रहे हैं और इस दौरान कैमरामैन ने नोरा को कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर गुरु अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। नोरा पीच कलर की प्रिंटेड ड्रेस तथा गुरु ब्लैक कलर के प्रिटेंड जैकेट में नजर आए।

गुरु ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा-“रानी जी, ओएमजी नोरा फतेही।” उल्लेखनीय है कि इन दिनों नोरा और गुरु कथित अफेयर को लेकर चर्चा में रहे। दोनों की गोवा की तस्वीरें वायरल हुई थीं। हालांकि ईटी के साथ बातचीत के दौरान दोनों ने इन बातों को को खारिज कर दिया। डांस मेरी रानी वीडियो में नोरा मरमेड यानी जलपरी के किरदार में नजर आई हैं। पिछले साल दोनों ने ‘नाच मेरी रानी’ में साथ काम किया था। ये गाना सुपरहिट रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका