न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजपाल यादव खुद को नहीं मानते OTT के लिए फिट, कहा-मुझे बिना गालियों के मिली हैं तालियां

कॉमेडियन के रूप में मशहूर हुए राजपाल यादव का कहना है कि वे खुद को ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए परफेक्ट नहीं पाते हैं। उन्होंने हाल ही ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Aug 2021 6:29:02

राजपाल यादव खुद को नहीं मानते OTT के लिए फिट, कहा-मुझे बिना गालियों के मिली हैं तालियां

कॉमेडियन के रूप में मशहूर हुए राजपाल यादव का कहना है कि वे खुद को ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए परफेक्ट नहीं पाते हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ओटीटी पर परोसी जाने वाली ‘गंदी भाषा’ पर नाराजगी जताई। राजपाल ने कहा कि ओटीटी का काफी ट्रेंड चल रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें फिट हो सकता हूं। कुछ सालों से जिस तरह की वेब सीरीज आ रही हैं, मैं उनसे बिल्कुल भी रिलेट नहीं करता।

मुझे गाली देना पसंद नहीं, लेकिन इन दिनों वेब सीरीज में ऐसा ही चल रहा है। मुझे बिना गालियों के तालियां मिली हैं अपने काम के लिए। मैं वो चीजें कभी नहीं करता जिन्हें मैं रियल लाइफ में पसंद नहीं करता। मैं गलत बातें बोलकर कमाई नहीं करना चाहता और शुक्र है कि ऐसा मैं नहीं करता। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि दो दशक के बाद भी लोग मुझे देखकर बोर नहीं हुए हैं। मैं इसका पूरा क्रेडिट फैंस को देता हूं जिन्होंने मेरे अंदर के एक्टर को जिंदा रखा।


सिर्फ रामगोपाल वर्मा ने दिया लीड एक्टर का काम

राजपाल ने कहा कि सिर्फ रामगोपाल वर्मा ने ही मुझे बतौर लीड एक्टर अपनी फिल्म में काम करवाया था और उसका नाम है मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं। उस समय मैं अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सलमान खान, अजय देवगन, शाहरुख खान और रितिक रोशन के साथ अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुआ था। वैसे मैंने कभी खुद को हीरो नहीं कहा क्योंकि मैंने कई रियल हीरो देखे हैं अपनी जिंदगी में। हालांकि इसका मतलब ये नहीं कि मैं खुद को कम समझता हूं। मेरी वैल्यू बढ़ जाती है जब उसमें जीरो जुड़ता है।


राजपाल की पहली फिल्म थी दिल क्या करे

राजपाल ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म ‘दिल क्या करे' से की। इसके बाद रामगोपाल वर्मा ने उन्हें फिल्म ‘जंगल’ में नेगेटिव रोल दिया। इस रोल ने उनकी किस्मत पलट दी। उन्होंने 'कंपनी' भी की, लेकिन कॉमेडी फिल्मों ने उन्हें नई पहचान दी। वे 22 साल के करियर में कई तरह की भूमिकाएं कर चुके हैं। राजपाल अपनी कई फिल्मों के सीक्वल में काम कर रहे हैं जिसमें कुली नंबर 1, हंगामा 2 और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका