Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ना रणबीर कपूर, ना सनी देओल... 'रामायणम' में हर एक मिनट के लिए 5 करोड़ की फीस लेगा ये एक्टर, निभाएगा सबसे ताकतवर किरदार

फिल्म रामायणम में केजीएफ फेम यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें 100 करोड़ रुपये की फीस मिली है। महज 10–15 मिनट की स्क्रीन टाइम के बावजूद हर मिनट के लिए यश को 5 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 8:53:48

ना रणबीर कपूर, ना सनी देओल... 'रामायणम' में हर एक मिनट के लिए 5 करोड़ की फीस लेगा ये एक्टर, निभाएगा सबसे ताकतवर किरदार

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म रामायणम को लेकर जैसे-जैसे खबरें सामने आ रही हैं, वैसे-वैसे फैंस का उत्साह भी आसमान छूने लगा है। ये फिल्म रामायण की कहानी पर आधारित है और इसमें कई दिग्गज स्टार्स नजर आएंगे। जहां भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं, वहीं माता सीता के रूप में साई पल्लवी की सादगी दर्शकों को भाएगी।

लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा में है फिल्म का सबसे रहस्यमय और ताकतवर किरदार – रावण, जिसे निभा रहे हैं केजीएफ स्टार यश। और दिलचस्प बात ये है कि यश को फिल्म में महज 10 से 15 मिनट के लिए ही देखा जाएगा – लेकिन उनकी फीस जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

पहले पार्ट में यश की एंट्री होगी दमदार लेकिन सीमित

फिल्म रामायणम के पहले पार्ट में यश की मौजूदगी सीमित जरूर होगी, लेकिन उनकी भूमिका बेहद अहम होगी। कहानी की शुरुआत रावण की बैकस्टोरी से होगी, जिसमें यश का किरदार दर्शकों के सामने आएगा। इसके बाद फिल्म के क्लाइमैक्स में सीता हरण के दृश्य में फिर से यश की एंट्री होगी।

हालांकि, पहले भाग में रावण की भूमिका सीमित है, लेकिन फिल्म के दूसरे पार्ट में यश के किरदार को पूरी गहराई और स्क्रीन टाइम मिलेगा। उस हिस्से में रावण और राम के बीच होने वाला महायुद्ध, किरदार की सोच, उसकी महात्वाकांक्षा और पराक्रम को विस्तार से दिखाया जाएगा।
रावण के रोल के लिए यश को मिल रही है बंपर फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश को इस फिल्म के लिए कुल 100 करोड़ रुपये की फीस दी जा रही है – यानी 50 करोड़ पहले पार्ट के लिए और बाकी 50 करोड़ दूसरे भाग के लिए। अगर इस हिसाब से देखें तो यश हर एक मिनट के लिए करीब 5 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। ये सिर्फ फीस नहीं है – ये उस स्टारडम का मूल्य है, जो यश अपने साथ लेकर आते हैं।

एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन में भी यश की भागीदारी

यश केवल अभिनेता के तौर पर ही नहीं, बल्कि इस फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़े हैं। यह उनके करियर का एक बड़ा और अहम मोड़ माना जा रहा है। उनका विजन और रावण के किरदार को निभाने की तैयारी दर्शकों के लिए एक अलग ही अनुभव लेकर आने वाली है।

रामायणम का बजट और बाकी सितारे

फिल्म के दोनों पार्ट का कुल बजट करीब 1600 करोड़ रुपये है। पहले पार्ट में 900 करोड़ और दूसरे में 700 करोड़ खर्च हो रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और संगीत ए.आर. रहमान का है – जो अपने आप में ही क्वालिटी की गारंटी है। इस फिल्म में रणबीर, साई और यश के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय और अरुण गोविल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि अरुण गोविल वही कलाकार हैं, जिन्होंने टीवी के प्रसिद्ध रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका