न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

4,000 करोड़ में बन रही भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म 'रामायणम्', पहली बार होगा AI का इस्तेमाल

भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायणम्’ का बजट 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। पहली बार इस फिल्म में AI तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिससे दर्शक इसे अपनी स्थानीय भाषा में भी देख सकेंगे। दिवाली 2026 और 2027 में दो पार्ट्स में होगी रिलीज।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 11:31:03

4,000 करोड़ में बन रही भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म 'रामायणम्', पहली बार होगा AI का इस्तेमाल

जिस दिन से नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायणम्' का फर्स्ट लुक सामने आया है, उसी दिन से यह दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गई है। भारत ही नहीं, दुनियाभर के राम भक्त इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बड़े पर्दे पर रामायण की कहानी को आधुनिक तकनीक और दिल छू लेने वाली प्रस्तुतियों के साथ देखना हर किसी के लिए भावनात्मक अनुभव होने वाला है। अब इस फिल्म को लेकर जो नई अपडेट सामने आई है, उसने दर्शकों की उम्मीदें और भी ऊंची कर दी हैं।

पहले खबर थी कि 'रामायणम्' फ्रेंचाइजी का कुल बजट 1600 करोड़ रुपये के करीब होगा — जिसमें पहले भाग के लिए 900 करोड़ और दूसरे के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। लेकिन अब जो नई जानकारी आई है, वह वाकई में होश उड़ा देने वाली है।

आजतक की खबर के अनुसार यह फिल्म लगभग 4000 करोड़ रुपये यानी करीब 500 मिलियन डॉलर के भारी-भरकम बजट में तैयार की जा रही है। यकीन मानिए, यह अब तक की किसी भी भारतीय फिल्म से कहीं ज्यादा है। सूत्र बताते हैं, “इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर तैयार किया जा रहा है। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ेगी और दूसरे पार्ट की शूटिंग होगी, इसका बजट 4000 करोड़ को पार कर जाएगा।” इसमें विश्वस्तरीय VFX और खास विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जो दर्शकों को किसी सपने जैसा अनुभव देंगे।

AI तकनीक से जुड़कर रचेगा नया इतिहास

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें AI-डब तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे भारत के हर कोने में लोग इसे अपनी मातृभाषा में देख पाएंगे। यह भारतीय सिनेमा में तकनीक का ऐसा नया अध्याय होगा, जो भविष्य की फिल्मों की दिशा बदल सकता है।

VFX की दुनिया के बादशाह करेंगे निर्माण

'रामायणम्' को 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG और यश की Monster Mind Creations मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस भव्य गाथा का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा — यकीनन ये दिवालियां भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होंगी।

जाने-पहचाने चेहरे निभाएंगे पौराणिक किरदार

फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका निभा रहे हैं और साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण की भूमिका में अपने खतरनाक अवतार में दिखेंगे। इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान का रोल निभाएंगे। हर किरदार को देखकर ऐसा लगेगा जैसे किताबों से निकलकर वो सीधे स्क्रीन पर जीवंत हो गए हों।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक