न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अबकी बार 2000 करोड़ पार', नितेश तिवारी की रामायण की पहली झलक देख फैंस बोले - बॉक्स ऑफिस पर कटेगा बवाल

नितेश तिवारी की रामायण की पहली झलक रिलीज, रणबीर कपूर राम और यश रावण के किरदार में नजर आए। फैंस ने 2000 करोड़ के कलेक्शन की जताई उम्मीद। फिल्म दिवाली 2026 और 2027 में होगी रिलीज।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 2:46:09

'अबकी बार 2000 करोड़ पार', नितेश तिवारी की रामायण की पहली झलक देख फैंस बोले - बॉक्स ऑफिस पर कटेगा बवाल

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण की जब से घोषणा हुई है, तब से ही फिल्म इंडस्ट्री से लेकर दर्शकों के बीच इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों की उम्मीदें इतनी ऊंची हैं कि अब हर छोटी जानकारी पर सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है। इसी बीच, फिल्म की पहली झलक (फर्स्ट लुक) रिलीज कर दी गई है, जिसने फैंस के दिलों की धड़कनें और बढ़ा दी हैं। इस टीज़र में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। इन दमदार लुक्स को देखने के बाद लोग अभी से फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई के कयास लगाने लगे हैं।

रणबीर का राम और यश का रावण अवतार फैंस को बना रहा है दीवाना

इस पहली झलक में जब रणबीर पेड़ पर चढ़कर धनुष से बाण चलाते नजर आते हैं, तो दृश्य किसी ऐतिहासिक गाथा सा प्रतीत होता है। वहीं रावण के किरदार में यश का रौबदार लुक देखकर फैंस गदगद हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स का कहना है कि सिर्फ इन दो किरदारों की मौजूदगी ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना सकती है। फर्स्ट लुक इतना दमदार है कि लोग अब से ही थिएटर में सीट बुक करने का मन बना चुके हैं।

फिल्म की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

जैसे ही फर्स्ट लुक सामने आया, सोशल मीडिया पर पोस्टर्स और टीज़र की बाढ़ सी आ गई। एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा—"हम 1000 करोड़ कमाने आ रहे हैं, अपनी डेट नोट कर लो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा—"क्या रामायण 2000 करोड़ की कमाई कर सकती है? जवाब है- हां!" एक अन्य फैन ने तो यहां तक लिख दिया—"बॉलीवुड को अपनी दूसरी 2000 करोड़ी फिल्म मिलने वाली है।" यह सब देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है।

स्टार कास्ट भी है सुपरस्टार्स से सजी

रामायण में रणबीर कपूर और यश के अलावा कई और नामी सितारे नजर आएंगे। सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखेंगे, जो कि उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। वहीं सई पल्लवी सीता के रोल में, रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में, काजल अग्रवाल मंदोदरी और लारा दत्ता कैकई के रूप में नजर आएंगी। इतनी मजबूत स्टारकास्ट अपने आप में इस फिल्म की भव्यता को बयां करती है।

कब होगी रिलीज? दिवाली पर होगा धमाका!

फिल्म रामायण का निर्माण 500-600 करोड़ के मेगा बजट में हो रहा है, जिससे ये साफ है कि यह एक विजुअल ग्रैंड ट्रीट होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। यानी अगले दो सालों तक रामायण का जादू कायम रहने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक