न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रामानंद सागर के बेटे प्रोड्यूसर-डायरेक्टर प्रेम सागर का निधन, अल्लू ने दादी की याद में लिखी इमोशनल पोस्ट

मशहूर निर्माता-निर्देशक दिवंगत रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 8:07:47

2 News : रामानंद सागर के बेटे प्रोड्यूसर-डायरेक्टर प्रेम सागर का निधन, अल्लू ने दादी की याद में लिखी इमोशनल पोस्ट

मशहूर निर्माता-निर्देशक दिवंगत रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे और इसी वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज रविवार (31 अगस्त) को अंतिम सांस ली। वे 84 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। प्रेम एक सीनियर प्रोड्यूसर और जाने-माने सिनेमैटोग्राफर थे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में सागर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया। वे भारतीय फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान (FTII) पुणे के 1968 बैच के स्टूडेंट थे।

प्रेम सागर ने दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल ‘विक्रम और बेताल’ का डायरेक्शन करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘काकभुषुंडी रामायण’, ‘कामधेनु गौमाता’ जैसे प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस किए। सिनेमेटोग्राफी के क्षेत्र में भी प्रेम का योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने 1968 में आई धर्मेंद्र और माला सिन्हा अभिनीत फिल्म ‘आंखें’ और 1972 में राजेंद्र कुमार और माला सिन्हा की फिल्म ‘ललकार’ में तकनीकी विभाग का नेतृत्व किया। साल 1976 में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म ‘चरस’ में उन्होंने सिनेमेटोग्राफर के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उनके अन्य उल्लेखनीय प्रोजेक्ट्स में ‘हम तेरे आशिक हैं’ (1979), ‘बसेरा’ (2009) और ‘जय जय शिव शंकर’ (2010) शामिल हैं। ‘रामायण’ में राम का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट की है। अरुण ने लिखा, “रामायण टीवी सीरियल का स्वरूप देकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जन-जन तक भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और शिक्षाओं को पहुंचाने वाले स्व. रामानंद सागर के सुपुत्र एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता प्रेम सागर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, ॐ शांति।” रामायण मे ‘लक्ष्मण’ का रोल प्ले करने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने लिखा, “ये दुखद समाचार शेयर करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है। रामानंद सागर के पुत्र प्रेम सागर स्वर्ग सिधार गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके घरवालों को इस दुख को सहने की शक्ति दे।”

अल्लू अर्जुन ने दादी अल्लू कनकरत्नम की फोटो शेयर करने के साथ लिखा…

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम (94) ने शनिवार रात 1:45 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद अल्लू अपना काम छोड़ मुंबई से सीधा हैदराबाद पहुंच गए थे। वे अपनी दादी के काफी करीब थे और एअरपोर्ट से सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उनका दुख साफ नजर आ रहा था। अब उन्होंने अपनी दादी की याद में एक पोस्ट शेयर की है। अल्लू ने इंस्टाग्राम पर दादी की एक तस्वीर शेयर की है।

अल्लू ने लिखा, “हमारी प्यारी दादी अल्लू कनकरत्नम स्वर्ग में आराम कर रही हैं। उनके प्यार, ज्ञान और मौजूदगी की हर दिन याद आएगी। उन सभी का शुक्रिया, जिन्होंने आगे आकर प्यार साझा किया और संवेदनाएं व्यक्त की। जो लोग दूर थे उनका प्यार भी उतना ही महसूस हुआ। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।” अल्लू की इस पोस्ट पर उनके तमाम चाहने वालों की रिएक्शन आ रही हैं और उनकी दादी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जिस वक्त अल्लू की दादी का निधन हुआ, उस समय वे मुंबई में थे।

वे डायरेक्टर एटली के साथ मुंबई में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। हालांकि जैसे ही उन्हें खबर मिली, उन्होंने अपना काम बंद किया और मुंबई से हैदराबाद पहुंचे। बता दें साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी दिवंगत अल्लू कनकरत्नम के दामाद हैं। अब उनके निधन के बाद चिरंजीवी उनकी आखिरी इच्छा पूरी करते हुए उनकी आंखें दान कर रहे हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार चिरंजीवी ने सालों पहले अपनी सास अल्लू कनकरत्नम्मा और अपनी मां से आंखें डोनेट करने की बात की थी। उन्होंने सास से पूछा था कि क्या वो अपनी आंखें डोनेट करेंगी, इस पर उन्होंने हामी भरी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल