न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता का निधन, गंजा हुआ यह एक्टर, फैंस लगा रहे अनुमान

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता जोसेफ का बुधवार (2 जुलाई) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 2:03:20

2 News : ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता का निधन, गंजा हुआ यह एक्टर, फैंस लगा रहे अनुमान

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता जोसेफ का बुधवार (2 जुलाई) को निधन हो गया। मंदाकिनी ने खुद यह जानकारी दी है। पिता की मौत से मंदाकिनी (61) बुरी तरह से टूट गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वो शब्दों में इस दर्द को बयां नहीं कर सकती हैं। इस दुख की घड़ी में मंदाकिनी अपने परिवार के पास नहीं हैं क्योंकि इस समय वह अपने पति के साथ लंदन में हैं। मंदाकिनी ने इंस्टाग्राम पर पिता की मौत को लेकर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आज मेरा दिल टूट गया है।

मैंने सुबह अपने पिता को खो दिया…इस अलविदा के दर्द को शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। आपके असीम प्यार, ज्ञान और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद पापा। आप हमेशा ही मेरे दिल में रहेंगे।” बता दें मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है, जिसे उन्होंने फिल्मों में आने के बाद बदल लिया था। मंदाकिनी का जन्म मेरठ में एक ब्रिटिश पिता और हिमाचली मां के घर हुआ था। मंदाकिनी ने पूर्व बौद्ध भिक्षु हैं और तिब्बती हर्बल सेंटर चलाने वाले डॉ. काग्युर टी. रिनपोचे ठाकुर के साथ शादी की है। कपल के बेटा राबिल और बेटी रबजे इनाया है।

फिल्मों से पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद मंदाकिनी कुछ कंट्रोवर्सी में फंस गई थीं। उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ा था। दुबई में दोनों को साथ देखा गया था, जिसके बाद लिंकअप की खबरें चली थीं। हालांकि मंदाकिनी ने साफ किया था कि वो दाऊद से अचानक से मिली थीं और उनके बीच कोई रिश्ता नहीं था। मंदाकिनी ने साल 1985 में आई ‘राम तेरी गंगा मैली’ के अलावा मिथुन के साथ ‘डांस डांस’, आदित्य पंचोली के साथ ‘कहां है कानून’ और गोविंदा के साथ ‘प्यार करके देखो’ सहित कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। मंदाकिनी ने साल 2022 में म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां’ से स्क्रीन पर वापसी की थी।

मनीष पॉल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की कुछ तस्वीरें, देते नजर आए अलग-अलग पोज

मशहूर एक्टर और होस्ट मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक जारी किया है। इसे देख यूजर्स दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर की आने वाली फिल्म में उनके किरदार के बारे में अटकलें लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि शायद वे बड़ी स्क्रीन पर किसी खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं। मनीष ने बुधवार (2 जुलाई) को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका नया हेयरस्टाइल दिख रहा है। मनीष अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर बाल नहीं हैं, वे पूरी तरह से गंजे हैं।

उन्होंने लुक को डार्क सनग्लासेस से पूरा किया। उनका यह नया अंदाज ज्यादा गंभीर और थोड़ा डरावना लग रहा है। मनीष ने तस्वीरों को शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा, “किसी ने मुझे किया कॉन! मेरे बालों को किया गोन! क्या होगा मेरा कर्मा, डिसाइड करेगा धर्मा। क्या कहेंगे करण जौहर?” इस पोस्ट पर एक्टर वरुण धवन ने रिएक्शन देते हुए लिखा, “इस वाले के लिए बहुत एक्साइटेड हूं, कुछ नहीं बताऊंगा।” बता दें मनीष हाल ही वेब सीरीज 'रफुचक्कर' में 5 अलग-अलग किरदार में नजर आए थे।

उनका कॉमिक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया। मनीष ने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसका डायरेक्शन शशांक खेतान ने किया है। वहीं धर्मा प्रोडक्शंस ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी हैं। फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड