न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राम ने गैंगरेप से की काम की तुलना, हुआ यह एक्शन, अमिताभ ने बताया क्यों नहीं करते जया-ऐश्वर्या की तारीफ

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम एक्टर राम कपूर टीवी के साथ सिनेमा में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं। वे अक्सर किसी न किसी कारण से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 2:27:41

2 News : राम ने गैंगरेप से की काम की तुलना, हुआ यह एक्शन, अमिताभ ने बताया क्यों नहीं करते जया-ऐश्वर्या की तारीफ

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम एक्टर राम कपूर टीवी के साथ सिनेमा में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं। वे अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहते हैं। अब राम ओटीटी पर डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। अपकमिंग वेब सीरीज ‘मिस्त्री’ से राम एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। इसमें राम के साथ एक्ट्रेस मोना सिंह भी हैं। अपना वजन काफी कम करने के बाद राम पहली बार किसी प्रोजेक्ट में काम करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इससे पहले ही राम ने अपने लिए मुसीबत खड़ी कर ली। ‘मिस्त्री’ की रिलीज में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं और जियो हॉटस्टार की टीम ने सीरीज के प्रमोशन से राम का नाम हटा दिया है।

सीरीज 27 जून को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि जुहू के जेडब्ल्यू मैरियट में मीडिया से बातचीत के दौरान राम ने कुछ भद्दी टिप्पाणियां कर दीं। राम ने ने ‘मिस्त्री’ के प्रमोशन के दौरान भद्दे और सेक्शुअली कमेंट्स किए, जिन्हें सुन सभी लोग हैरान रह गए। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक जियो हॉटस्टार से जुड़े सूत्र ने बताया कि राम की आवाज की टोन और उनका मजाक काफी अनप्रोफेशनल थे। वे लगातार इंटरव्यू दे रहे थे। एक समय पर काम के दबाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ‘गैंगरेप’ जैसा महसूस हो रहा है।

यह टिप्पणी उस समय की गई जब एक पत्रकार अपना माइक सेट कर रही थी। खुद पत्रकार ने इस बात की पुष्टि की है। राम यहीं नहीं रुके। उन्होंने जियो हॉटस्टार और पब्लिक रिलेशन टीम संग बातचीत के दौरान भी उनके आउटफिट और परिवार के खिलाफ भी भद्दे कमेंट किए। एक एग्जिक्यूटिव ने कहा कि राम ने मेरी कलीग की ड्रेस देखी और उसकी लंबाई की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये कपड़ा मेरा ध्यान भटका रहा है। जियो हॉटस्टार के एक और कर्मी ने बताया कि राम की लगातार भद्दी टिप्पणियों से हमारी टीम हैरान रह गई।

ram kapoor,actor ram kapoor,mona singh,mistry,mistry web series,ram mistry,ram kapoor comment,amitabh bachchan,abhishek bachchan,aishwarya rai,jaya bachchan

एक बार फिर से अभिषेक की तारीफ करने पर यूजर ने अमिताभ को घेरा और पूछा सवाल

सदी के महानायक माने जाने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हमेशा खबरों में रहते हैं। काम में जबरदस्त बिजी होने के बावजूद अमिताभ सोशल मीडिया के लिए भी समय जरूर निकालते हैं। वे खुद से जुड़ी अपडेट देने के साथ विभिन्न मामलों पर रिएक्शन भी देते हैं। अक्सर देखा गया है कि वे अपने बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन की तारीफ करते नजर आते हैं, खासकर उनकी फिल्मों के रिलीज के दौरान। हाल ही में एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि वे अपनी पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी श्वेता नंदा की सार्वजनिक तौर पर सराहना क्यों नहीं करते?

इसका जवाब देने से बिग बी जरा भी नहीं चूके। दरअसल उन्होंने अपने बंगले जलसा के बाहर उनसे मिलने आए फैंस को अभिवादन करते हुए अपनी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। तस्वीरों के साथ अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'हां, मैं अभिषेक की तारीफ करता हूं...तो?' इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, “तो आपको भी अपनी बेटी, बहू और पत्नी की भी ऐसे ही तारीफ करनी चाहिए।” इस पर अमिताभ ने जवाब दिया, “हां, मैं दिल से उनकी तारीफ करता हूं…लेकिन सार्वजनिक रूप से नहीं…यह महिलाओं के प्रति सम्मान है।”

जैसे ही अमिताभ की यह पोस्ट सामने आई, इस पर लोगों की रिएक्शन आने लगी। कई लोगों ने कहा कि इसके जरिए उन्होंने ट्रॉल को करारा जवाब दिया है। कुछ यूजर्स ने अमिताभ की पोस्ट पर ‘पेड फैंस’ कहकर तंज कसा। इस पर बिग बी ने कहा, “साबित करो! तुम छोटी सोच रखते हो…तुम खुद पैसे देकर अपने फैंस क्यों नहीं लाते?” जब एक यूजर ने जलसा के बाहर खड़े फैंस को 'बेरोजगार' बताया तो अमिताभ ने जवाब में लिखा, “तो उन्हें नौकरी दो? वे जब गेट पर खड़े होते हैं तो प्यार में खड़े होते हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी