Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राम ने कहा, राखी का मिसयूज करना चाहती थी इंडस्ट्री, शोभिता ने नागा के साथ मनाया पहला पोंगल

एक्टर राम कपूर ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर काम किया है। उन्हें टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के कारण फैंस का खूब प्यार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 1:53:29

2 News : राम ने कहा, राखी का मिसयूज करना चाहती थी इंडस्ट्री, शोभिता ने नागा के साथ मनाया पहला पोंगल

एक्टर राम कपूर ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर काम किया है। उन्हें टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के कारण फैंस का खूब प्यार मिला। राम पिछले कुछ समय से चर्चाओं में हैं। उन्होंने अपना वजन काफी घटा लिया है। राम ने 18 महीने में 55 किलो वजन कर कर लिया। हर कोई उनकी फिटनेस देख हैरान है। इस बीच राम ने हाल ही एक इंटरव्यू में ‘ड्रामा क्वीन’ की उपाधि हासिल कर चुकीं राखी सावंत के बारे में खुलकर बात की। राम ने कई साल पहले राखी के ‘स्वयंवर’ नाम के टीवी शो को होस्ट किया था।

उस दौरान उन्होंने राखी के साथ बहुत वक्त गुजारा था। राम ने बताया कि राखी ने अपने बलबूते पर सफलता हासिल की, भले ही इस सफर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। राम ने कहा कि राखी के संघर्ष और आत्मनिर्भरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मैं उनकी विचारधारा या उनके पागलपन से सहमत नहीं हो सकता। वह कभी-कभी बिल्कुल वाहियात बातें बोलती हैं।

लेकिन जो कुछ भी वह करती हैं, सच यह है कि उन्होंने अपनी जिंदगी खुद बनाई है और मैंने इसे देखा है। इसे कैसे सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए? कोई एक अच्छी, आकर्षक डांसर जिसको इंडस्ट्री मिसयूज करना चाहती थी, बहुत सारे गंदे एक्सपीरियंस है उनके। उनके पास कोई गॉडफादर नहीं था, कुछ भी नहीं। मैंने यह सब 'राखी का स्वयंवर' के दौरान देखा और आप हर चीज से कुछ न कुछ सीखते हैं।
ram kapoor,actor ram kapoor,rakhi sawant,actress rakhi sawant,ram rakhi,swayamwar,sobhita dhulipala,actress sobhita,naga chaitanya,actor naga chaitanya,sobhita naga,pongal शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की पिछले साल हुई थी शादी

साउथ इंडियन एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला और एक्टर नागा चैतन्य की पिछले साल दिसंबर में शादी हुई थी। कपल ने शादी के बाद मंगलवार (14 जनवरी) को अपना पहला पोंगल मनाया। शोभिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए फैंस को सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। ‘द नाइट मैनेजर’ फेम शोभिता ने लाल साड़ी में पारंपरिक अंदाज में पोंगल मनाया। शोभिता ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें साझा की हैं।

इनमें शोभिता साड़ी, माथे पर सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने दिख रही हैं। कपल ने घर की दहलीज पर चावल के आटे की रंगोली बनाई। इसके साथ ही उन्होंने रंगोली के पास खड़े होकर खुद के साथ नागा के पैर की फोटो शेयर की। बता दें कि शोभिता और नागा की पहली मुलाकात एक्टर के पिता सुपरस्टार नागार्जुन के घर पर हुई थी। नागार्जुन ने शोभिता को फिल्म ‘गुडाचारी’ में शानदार एक्टिंग के लिए बधाई देने को घर पर इनवाइट किया था।

शोभिता ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को अपने रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया था कि नागा मेरी पहली बातचीत के दो हफ्तों के बाद ही मुझसे मिलने के लिए मुंबई आ गए थे और उन्होंने मेरे साथ लंच भी किया था। मुझे ये काफी अच्छा लगा था क्योंकि मैं ओल्ड स्कूल हूं और मुझे सोशल मीडिया पर टेक्स्टिंग या बातचीत करना पसंद नहीं है। उल्लेखनीय है कि नागा की पहली शादी साल 2017 में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी। उनका साल 2021 में तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका