न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रजनीकांत को अच्छा एक्टर नहीं मानते रामू, ‘सरकार’ में इन्हें देना चाहते थे अमिताभ-अभिषेक के रोल

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। वे 73 साल के हो चुके हैं लेकिन उनका आकर्षण आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 12:46:32

2 News : रजनीकांत को अच्छा एक्टर नहीं मानते रामू, ‘सरकार’ में इन्हें देना चाहते थे अमिताभ-अभिषेक के रोल

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। वे 73 साल के हो चुके हैं लेकिन उनका आकर्षण आज भी कायम है। रजनीकांत ने कई हिंदी फिल्मों में भी काम कर वाहवाही बटोरी है। उनका स्पेशल अंदाज उन्हें बड़े पर्दे पर स्पेशल बनाता है। इस बीच रामू के नाम से मशहूर दिग्गज फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने रजनीकांत के लिए ऐसी बात कही जो शायद उनके फैंस को नागवार गुजरे।

रामू का मानना है कि रजनीकांत एक अच्छे एक्टर नहीं हैं। रामू ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि एक्टिंग का मतलब किरदार होता है, स्टार का मतलब परफॉर्मेंस होता है और दोनों में बहुत अंतर है। क्या रजनीकांत एक अच्छे एक्टर हैं? मुझे नहीं पता। मुझे नहीं लगता कि रजनीकांत मेरी मूवी ‘सत्या’ के ‘भीखू म्हात्रे’ (मनोज बाजपेयी) जैसा किरदार निभा सकते हैं लेकिन उनके साथ आप उन्हें सिर्फ उसी तरह देखना चाहेंगे। स्लो मोशन के बिना मुझे नहीं पता कि रजनीकांत का अस्तित्व हो सकता है या नहीं।

आपको रजनीकांत को आधी फिल्म में बिना कुछ किए स्लो मोशन में चलते हुए देखने में कोई आपत्ति नहीं है। यह आपको उत्साहित करता है। लोग रजनीकांत और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स को देवता मानते हैं, ऐसे में वे उन्हें किसी कैरेक्टर में देखना पसंद नहीं करते हैं। जब कोई स्टार नॉर्मल कैरेक्टर प्ले करता है तो यह निराशाजनक हो सकता है।

मैं अमिताभ बच्चन के उस सीन से नफरत करता हूं जिसमें उन्हें पेट में दर्द हुआ था। आप स्टार्स को हमेशा देवता के रूप में देखते हैं। देवता कैरेक्टर्स नहीं बन सकते हैं। उल्लेखनीय है कि रामू ‘सत्या’, ‘रंगीला’, ‘कंपनी’, ‘भूत’ और ‘सरकार’ सहित कई लोकप्रिय व हिट फिल्में बना चुके हैं। वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सिंडीकेट’ मूवी पर काम कर रहे हैं।

ramgopal varma,filmmaker ramgopal varma,director ramgopal varma,rajinikanth,superstar rajinikanth,sarkar,amitabh bachchan,abhishek bachchan,sanjay dutt,naseeruddin shah

रामू ने कहा, जब संजय को 1993 के बम विस्फोट मामले में गिरफ्तार किया गया था तब…

क्या आप जानते हैं कि साल 2005 में आई 'सरकार' के लिए रामू की पहली पसंद अमिताभ और अभिषेक बच्चन नहीं थे। उन्होंने खुद इसका खुलासा किया है। वे इस फिल्म में संजय दत्त और नसीरुद्दीन शाह को कास्ट करना चाहते थे। रामू ने कहा कि संजय को अभिषेक की भूमिका निभानी थी और नसीरुद्दीन को अमिताभ की। जब संजय को 1993 के बम विस्फोट मामले में गिरफ्तार किया गया था तब मैं 'नायक' नामक एक फिल्म पर काम कर रहा था। बाद में 'नायक' को बंद कर दिया गया।

मेरा यह प्रोजेक्ट कभी साकार नहीं हुआ। सालों बाद मैंने 'सरकार बनाई। इसलिए एक तरह से 'नायक' वास्तव में 'सरकार' बन गई। संजय को अभिषेक की भूमिका निभानी थी और नसीरुद्दीन को अमिताभ की, लेकिन फिर सब बदल गया। उल्लेखनीय है कि 'सरकार' में केके मेनन, सुप्रिया पाठक, कैटरीना कैफ, अनुपम खेर और कोटा श्रीनिवास राव भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 252 करोड़ रुपए कमाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ