न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिर किलकारियों से गूंजेगा स्टार कपल का घर, वीडियो किया शेयर, कंटेंट क्रिएशन से संन्यास लेना चाहती हैं दिग्गज

‘आरआरआर’ फेम एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के जीवन में दूसरी बार खुशियों की बहार आने वाली है। जल्द ही उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Oct 2025 1:54:07

2 News : फिर किलकारियों से गूंजेगा स्टार कपल का घर, वीडियो किया शेयर, कंटेंट क्रिएशन से संन्यास लेना चाहती हैं दिग्गज

‘आरआरआर’ फेम एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के जीवन में दूसरी बार खुशियों की बहार आने वाली है। जल्द ही उनके घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजेंगी। उपासना ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया है। कपल बेटी के जन्म के दो साल बाद फिर से पेरेंट्स बनने को तैयार है। उपासना ने आज गुरुवार (23 अक्टूबर) को भैया दूज के मौके पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी गोदभराई की रस्म चल रही है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी कंफर्म की है। एक बार फिर से कोनिडेला फैमिली में खुशी का माहौल है।

उपासना ने इंस्टाग्राम पर गोदभराई की रस्म का वीडियो शेयर करने के साथ ही लिखा, “ये दिवाली, दोगुना फेस्टिव, दोगुना प्यार, और दोगुना आशीर्वाद की थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि उपासना की दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। उनके ससुर सुपरस्टार चिरंजीवी खुशी से फूले नहीं समा रहे। वहीं राम चरण के चेहरे पर फिर से पापा बनने की खुशी को साफ तौर से देखा जा सकता है। उपासना के चेहरे पर भी प्रेग्नेंसी ग्लो है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई।

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने लिखा, “बधाई, मम्मी-पापा को ढेर सारा प्यार और बहन कारा को भी बड़ी बधाई।” उनकी पोस्ट पर गुनीत मोंगा जैसे कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दी है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले चिरंजीवी ने कहा था कि जब भी वो घर पर होते हैं तो अपनी पोतियों के बीच घिरे होते हैं। उनको ऐसा लगता है कि वो महिलाओं के हॉस्टल के वॉर्डन हैं। वे राम चरण से यही चाहते हैं कि कम के कम इस बार तो उनको बेटा हो, ताकि उनकी विरासत आगे बढ़ सके लेकिन, बेटी उनकी आंखों का तारा है।

अपूर्वा मुखीजा ने कहा, मैं किसी और चीज पर काम कर रही हूं

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कंटेंट क्रिएशन के तेजी से बढ़ते व्यावसायीकरण की कड़ी आलोचना की है और इस फील्ड से दूर होने का इशारा दिया है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' को दिए एक इंटरव्यू में अपूर्वा ने कहा कि हम सभी ने इसे मजे के लिए शुरू किया था और अब लोग इसे एक इंडस्ट्री कहते हैं। यह तो बस कैमरे से बात करने की बात थी, यह इतना गंभीर कैसे हो गया? मुझे नहीं पता कि किसने इस फील्ड का इतना व्यावसायीकरण कर दिया।

मैंने इसे कभी इतनी गंभीरता से नहीं लिया। मैं तो बस एक लड़की हूं जो कैमरे से बात करना चाहती है; यह सच में इतना गहरा नहीं है। मैं कंटेंट क्रिएशन से संन्यास लेना चाहती हूं। मैं यह काम बहुत लंबे समय से कर रही हूं, इसलिए मैं कुछ और करना चाहती हूं। मैं किसी और चीज पर काम कर रही हूं। अगर यह अच्छा रहा, तो ठीक है, अगर नहीं, तो मैं हमेशा कंटेंट ही बना रही हूं। यह घोषणा अपूर्वा की हाल ही में पब्लिक में लगातार हो रही जांच के बीच आई है।

इस साल की शुरुआत में समय रैना के शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, जिसने राष्ट्रीय महिला आयोग का भी ध्यान खींचा था। अपूर्वा ने सबसे पहले एक डिजिटल क्रिएटर के रूप में शोहरत पाई और सोशल मीडिया पर अपने बेबाक हास्य के जरिए एक मजबूत प्रशंसक वर्ग बनाया। अपूर्वा ने रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' में भी काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह