न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राम चरण-कियारा की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का दूसरा गाना रिलीज, इस एक्टर के फेसबुक अकाउंट हुए हैक

साउथ इंडियन एक्टर राम चरण और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Sep 2024 8:03:20

2 News : राम चरण-कियारा की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का दूसरा गाना रिलीज, इस एक्टर के फेसबुक अकाउंट हुए हैक

साउथ इंडियन एक्टर राम चरण और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे इसकी सिनेमाघरों में रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए मेकर्स ने आज सोमवार (30 सितंबर) को फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया। इसका टाइटल 'रा मचा-मचा' है। गाने में राम चरण की जबरदस्त एनर्जी दिखी। यह रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया और तेजी से वायरल हो रहा है। गाने को सिंगर नकाश अजीज ने अपने सुरों से सजाया है।

गाने में थामन एस का संगीत है। इसके बोल अनंत श्रीराम ने लिखे हैं। राम चरण ने स्काई रंग शर्ट पर लाइट ग्रे रंग की पैंट हुई है। गाने को मशहूर डांस डायरेक्टर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। गाना फिलहाल तेलुगू भाषा में रिलीज हुआ है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'जारागंडी' रिलीज हुआ था, जिसे भी अच्छा रिस्पोंस मिला था। फिल्म के डायरेक्टर शंकर हैं। वे ‘अपरिचीत’, ‘रोबोट’ और ‘इंडियन 2’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

फिल्म का बजट 450 करोड़ रुपए है। इसे दिल राजू और शिरिष ने प्रोड्यूस किया है। कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण आईएएस राम चंदर बने हैं। वे चुनावों में होने वाले करप्शन पर लगाम लगाते दिखेंगे और निष्पक्ष चुनाव होने का दावा करेंगे। फिल्म पर साल 2021 से काम चल रहा है।

तुषार कपूर ने पोस्ट शेयर कर दी फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी

गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर जीतेंद्र के बेटे एक्टर तुषार कपूर (47) के पब्लिक और प्राइवेट फेसबुक अकाउंट हैक हो गए हैं। खुद तुषार ने यह जानकारी दी है। तुषार ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में फॉलोअर्स को भरोसा दिया कि उनकी टीम स्थिति को ठीक करने में लगी है और उन्हें जल्द ही अपने अकाउंट का एक्सेस मिल जाएगा। तुषार ने लिखा, “सभी को नमस्कार, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मेरे पब्लिक और प्राइवेट फेसबुक अकाउंट के साथ छेड़छाड़ हुई है, जिसकी वजह से मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं था।

मैं और मेरी टीम हालात पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है। हम आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं और जल्द ही आप सभी के साथ फिर से जुड़ने की उम्मीद करते हैं। आपके लगातार सपोर्ट के लिए शुक्रिया।” उल्लेखनीय है कि तुषार इन दिनों अपने ओटीटी डेब्यू ‘दस जून की रात’ से सुर्खियां बटोर रहे हैं। तुषार की पहली फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ हिट रही थी।

बाद में वे ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘गोलमाल’ जैसी कॉमेडी फिल्मों में नजर आए, लेकिन उन्हें अपनी पिता जैसी सफलता नहीं मिली। तुषार फिल्म निर्माण के काम से भी जुड़े हैं। उन्होंने अपने बैनर ‘तुषार एंटरटेनमेंट हाउस’ के तहत 2017 की फिल्म ‘लक्ष्मी’ को कोप्रोड्यूस किया था। तुषार ने शादी नहीं की है और वे साल 2016 में सरोगेसी के जरिये बेटे लक्ष्य के पिता बने।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री