न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जिम में वर्कआउट करते हुए चोट लगा बैठीं यह एक्ट्रेस, वरुण को आदित्य ने इसलिए नहीं दी एक्शन मूवी

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह हाल ही में गंभीर चोट का शिकार हो गई हैं, जिसके बाद उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Oct 2024 12:38:32

2 News : जिम में वर्कआउट करते हुए चोट लगा बैठीं यह एक्ट्रेस, वरुण को आदित्य ने इसलिए नहीं दी एक्शन मूवी

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह हाल ही में गंभीर चोट का शिकार हो गई हैं, जिसके बाद उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रकुल को यह चोट तब लगी जब वह जिम में वर्कआउट कर रही थीं। रकुल 80 किलो डेडलिफ्ट का सेशन कर रही थीं, लेकिन बिना बेल्ट डेडलिफ्ट करने की वजह से उनकी पीठ में खिंचाव आ गया। रकुल को एक हफ्ते तक बेड पर आराम करने के लिए कहा गया है। यह खबर सामने आने के बाद से रकुल के फैंस काफी चिंतित हैं। वे अपनी प्रिय एक्ट्रेस के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रकुल के साथ यह हादसा 5 अक्टूबर को हुआ था, जिसके बाद से वह रेस्ट ले रही हैं। सूत्र ने बताया कि उस दिन सुबह रकुल जिम में वर्कआउट कर रही थीं। वह 80 Kg. का डेडलिफ्ट कर रही थीं लेकिन इस दौरान उन्होंने बेल्ट नहीं पहना था। ऐसे में रकुल की पीठ में चोट आ गई। इसके बावजूद रकुल ने वर्कआउट के लिए खुद को पुश किया और एक्सरसाइज जारी रखी। इसके चलते उनकी चोट ज्यादा गंभीर हो गई। उन्हें डॉक्टर ने कंप्लीट बेड रेस्ट करने को कहा है। उनकी L4, L5 और S1 नसें जाम हो गई हैं।

उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इस तकलीफ में भी रकुल ने शूटिंग जारी रखी है। वह पेन किलर के सहारे ‘दे दे प्यार दे 2’ की शूटिंग कर रही हैं। इस मूवी में अजय देवगन और आर. माधवन भी हैं। फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। उसमें रकुल और अजय के साथ तब्बू और जिमी शेरगिल भी थे। रकुल की पिछली फिल्म ‘इंडियन 2’ थी।

rakulpreet singh,actress rakulpreet singh,jackky bhagnani,rakulpreet injured,rakulpreet gym,rakulpreet bed rest,aditya chopra,varun dhawan,aditya varun

वरुण धवन ने आदित्य चोपड़ा से की थी उन्हें लेकर एक्शन फिल्म बनाने की मांग

वरुण धवन इन दिनों स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल : हनी बनी' को लेकर लाइमलाइट में हैं। सीरीज का ट्रेलर मंगलवार (15 अक्टूबर) को रिलीज हुआ। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वरुण समेत पूरी टीम पहुंची। इस दौरान वरुण ने खुलासा किया कि कैसे एक बार डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें एक्शन फिल्में देने से मना कर दिया था। वरुण ने कहा कि मैंने आदित्य से पूछा कि वे यंग टैलेंट्स के साथ एक एक्शन फिल्म क्यों नहीं बना सकते और क्या वे मुझे किसी फिल्म में कास्ट कर सकते हैं।

तब उन्होंने कहा कि वे मुझे सिर्फ एक्टिंग रोल्स देना चाहते थे, एक्शन नहीं। लेकिन मैं उनका पीछा करता रहा और फिर उन्होंने मुझसे कहा कि देखो मैं ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि मैं तुम्हें अभी वो बजट नहीं दे सकता। आदित्य ने मुझसे कहा कि आप उस जगह पर नहीं हैं जहां मैं आपको इतना बड़ा बजट दे सकूं। मैं इसके बारे में सोचता रहा और फिर बाद में उनसे पूछा कि बजट क्या है। इसके बाद उन्होंने मुझे बताया कि आपको कुछ बड़ा करने की जरूरत है।

जब ‘सिटाडेल : हनी बनी’ आई, तो मैंने राज और डीके के साथ-साथ अमेजन से भी पूछा कि बजट क्या है क्योंकि मुझे ये ज्ञान आदित्य से मिला कि किसी चीज को एक्शन में अच्छा दिखाने के लिए कितनी जरूरत होती है। मुझे ये प्लेटफॉर्म देने के लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं क्योंकि एक्शन को बड़ा और एक्टर्स को लाइफ से बड़ा दिखाने के लिए इसकी जरूरत है। 'सिटाडेल: हनी बनी' 7 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री