अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल जीतने वाली साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपने फोटो और वीडियो को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल होते रहते हैं। एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी भी यहां देती हैं। साथ ही वे कई बार लाइव चैट के जरिए प्रशंसकों से बातचीत भी करती हैं।
अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘मिरर मिरर' कैप्शन के साथ पोस्ट डाली है, जिसमें वे मिरर पर अपनी अंगुली से टक टक टक करती हैं और देखते ही देखते उनकी ड्रेस बदलती जाती है। वे केवल 17 सैकंड में 6 बार ड्रेस बदल लेती हैं। इस वीडियो को उनके चाहने वाले जमकर लाइक कर रहे है। कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर वाली इमोजी पोस्ट कर फैंस बता रहे हैं कि वे उन्हें कितना प्यार करते हैं।














