न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रकुलप्रीत सिंह सहित इन एक्ट्रेस ने किया बप्पा का स्वागत, शाहरुख-सलमान भी गणेशजी की भक्ति में डूबे, देखें...

गणेश चतुर्थी के अवसर पर शनिवार (7 सितंबर) को फिल्मी सितारे बप्पा के रंग में रंगे नजर आए। सेलेब्स ने अपने घरों में गणपति को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Sep 2024 12:23:00

रकुलप्रीत सिंह सहित इन एक्ट्रेस ने किया बप्पा का स्वागत, शाहरुख-सलमान भी गणेशजी की भक्ति में डूबे, देखें...

गणेश चतुर्थी के अवसर पर शनिवार (7 सितंबर) को फिल्मी सितारे बप्पा के रंग में रंगे नजर आए। सेलेब्स ने अपने घरों में गणपति को विराजमान किया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी झलक दिखाई और गणेशोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसी साल शादी के बंधन में बंधे रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने बप्पा का स्वागत किया। रकुल ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह हरे रंग की पोशाक में दिख रही हैं और जैकी मैचिंग कुर्ता व पायजामा पहने हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पहली बार बप्पा को घर ला रही हूं...आप सभी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रही हूं।” शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति राज कुंद्रा और बेटी समिशा के साथ एक रील शेयर की। क्लिप में वे सभी खुशी से 'गणपति बप्पा मोरया' बोलते हुए नजर आ रहे हैं और पीछे गणेशजी की मूर्ति है। शिल्पा ने गुलाबी ब्लाउज और पेस्टल ग्रीन रंग का लहंगा पहना था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरया...बप्पा के स्वागत के लिए अपने दिल और दरवाजे खोल रहे हैं...साल का सबसे पसंदीदा समय।”

शिल्पा के घर उनकी बहन शमिता अपनी मां के साथ पहुंचीं। साथ ही आयुष्मान खुराना व उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप, नुसरत भरूच, रकुल-जैकी सहित अन्य सितारे पहुंचे। एक्ट्रेस सारा अली खान ने गणपति की एक खूबसूरत मूर्ति के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। वह नारंगी एथनिक सूट पहने हैं। पोस्ट का कैप्शन है, “हैप्पी गणेश चतुर्थी...बप्पा हम सभी के लिए केवल खुशी और शांति लाएं।”

शाहरुख ने शेयर की फोटो, सलमान अपनी बहन अर्पिता के घर पूजा करते दिखे

सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी अपने घर ‘मन्नत’ में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। फोटो में बप्पा के सामने शाहरुख की पत्नी फिल्म प्रोड्यूसर व इंटीरियर डेकोरेटर गौरी खान हाथ जोड़े खड़ी हैं। हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा। शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, “गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर, भगवान गणेश हम सभी को और हमारे परिवारों को स्वास्थ्य, प्रेम और आनंद का आशीर्वाद दें...और हां, ढेर सारे मोदक भी!!!”

शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल उन्होंने ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। शाहरुख नए प्रोजेक्ट ‘किंग’ पर काम कर रहे हैं, जिसे सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने अपने घर पर गणपति की प्रतिमा स्थापित की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सलमान भांजी आयत के साथ गणपति की आरती करते नजर आ रहे हैं। सलमान के साथ उनके परिवार के सदस्य भी गणपति पूजा में शामिल हुए। वीडियो में सलमान के पिता सलीम खान, भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी आरती करते दिखे। गणपति पूजा में वरुण शर्मा, यूलिया वंतूर और ओरी जैसी हस्तियों ने भी शिरकत की। सभी एथनिक और कैजुअल लुक में नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री