पति जैकी भगनानी और सास संग रकुल प्रीत सिंह ने मनाई पहली कजरी तीज, तस्वीरों में झलकी खास बॉन्डिंग
रकुल प्रीत सिंह ने पति जैकी भगनानी और सास पूजा भगनानी के साथ अपनी पहली कजरी तीज धूमधाम से मनाई। सोशल मीडिया पर शेयर की गई खूबसूरत तस्वीरों में झलकी उनकी खास बॉन्डिंग और त्योहार की रौनक।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Wed, 13 Aug 2025 11:12:38
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल पलों को भी फैंस के साथ शेयर करना कभी नहीं भूलतीं। शादी के बाद का हर त्यौहार उनके लिए और भी खास बन गया है और इस बार की कजरी तीज ने तो उनकी खुशी को कई गुना बढ़ा दिया। सोमवार को रकुल ने अपनी पहली कजरी तीज पति जैकी भगनानी और सास पूजा भगनानी के साथ धूमधाम से मनाई। इस मौके की कुछ खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जो अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
सजधज कर किया तीज का स्वागत
फोटोज में रकुल लाल रंग के सलवार-कमीज़ में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में वे पति जैकी के साथ पूजा की थाली थामे खड़ी हैं, जबकि दूसरी में सास के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए रकुल ने लिखा, “आप सभी को तीज की ढेरों शुभकामनाएं। यह मेरी सास के साथ पहली तीज थी और अनुभव बेहद प्यारा रहा। चांद का इंतजार करते हुए चेहरे पर जो खुशी थी, वो वाकई खास थी।”