न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OTT की दुनिया में होने वाला है धमाका, रक्‍त ब्रह्मांड से मिर्जापुर वाले गुड्डू भैया फिर खेलेंगे खूनी खेल

रक्त ब्रह्मांड- द ब्लडी किंगडम में अली फजल, आदित्य रॉय कपूर, और सामंथा रुथ प्रभु के साथ एक ऐतिहासिक एक्शन-फैंटेसी यात्रा। डायरेक्शन राही अनिल बर्वे, 'तुम्बाड' के निर्देशक, और नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज़।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 3:35:29

OTT की दुनिया में होने वाला है धमाका, रक्‍त ब्रह्मांड से  मिर्जापुर वाले गुड्डू भैया फिर खेलेंगे खूनी खेल

OTT की दुनिया में एक नया धमाका होने वाला है! जी हां, 'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया, यानी एक्टर अली फजल, एक बार फिर पर्दे पर खूनी खेल खेलते नजर आने वाले हैं। इस बार वह 'द फैमिली मैन', 'फर्जी', 'गन्स एंड गुलाब्स' और 'सिटाडेल: हनी बनी' जैसी सुपरहिट सीरीज के मेकर्स राज और डीके के साथ मिलकर धूम मचाने जा रहे हैं। अली फजल राज एंड डीके की नई ऐतिहासिक सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड- द ब्लडी किंगडम' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो एक पीरियड ड्रामा है। इस सीरीज में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, सामंथा रुथ प्रभु और वामिका गब्बी भी नजर आएंगे।

'रक्त ब्रह्मांड' ऐतिहासिक घटनाओं और फैंटेसी का अद्भुत मिश्रण है। अली फजल ने इस सीरीज में अपने किरदार के लिए खास ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वह रोजाना 6-7 घंटे जिम में पसीना बहा रहे हैं, अपने वजन पर काम कर रहे हैं, और उच्चारण सुधारने के लिए डिक्शन क्लासेज भी ले रहे हैं। इसके अलावा, वह मार्शल आर्ट्स सीख रहे हैं और अपने किरदार के लुक के लिए बाल भी बढ़ा रहे हैं।

अली फजल ने इस रोल को लेकर कहा, "रक्त ब्रह्मांड साइन करना मेरे लिए एक आसान फैसला था, क्योंकि यह मेरी अब तक की सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिका है। इस प्रोजेक्ट का स्केल और विजन शानदार हैं, और इतने बड़े प्रोजेक्ट के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। पिछले कई महीनों से मैं 6-7 घंटे रोजाना ट्रेनिंग कर रहा हूं, ताकि एक्शन सीक्वेंस असली लगे।"

सीरीज की शूटिंग मुंबई के विभिन्न स्टूडियोज और लोकेशन्स पर हो रही है। इसे Netflix पर रिलीज किया जाएगा, और इसके फर्स्ट पोस्टर भी सामने आ चुके हैं।

'रक्त ब्रह्मांड- द ब्लडी किंगडम' का डायरेक्शन कर रहे हैं राही अनिल बर्वे, जो 'तुम्बाड' जैसी शानदार फिल्म के डायरेक्टर हैं। इस शो की कहानी राज और डीके के साथ मिलकर अनिल बर्वे और सीता आर. मेनन ने लिखी है। नेटफ्लिक्स ने जुलाई 2024 में सीरीज की घोषणा करते हुए इसके पोस्टर को रिलीज किया था, जिसमें कहा गया था, "हमारे पास एक बड़ी खबर है, जो आपके खून में उबाल ला देगी! हम अपनी पहली एक्शन-फैंटेसी सीरीज की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"

राज और डीके ने इस सीरीज के बारे में कहा, "यह हमारे लिए और भी रोमांचक है! हमारा प्रयास एक ऐसी काल्पनिक दुनिया बनाने का है जो बिल्कुल ऑरिजिनल हो और हमारे बचपन में सुनी गई कहानियों की याद दिलाती हो।"

इस सीरीज में बचपन की कहानियों और कल्पनाओं का अद्भुत मेल देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक नई और रोमांचक दुनिया में ले जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ