न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शेफाली के निधन के बाद राखी ने कही ऐसी बातें, हो गईं ट्रॉल, मल्लिका ने वी़डियो शेयर कर दी फैंस को यह सलाह

‘कांटा लगा’ गाने से फेमस हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वह 42 साल की थीं। अपनी फिटनेस पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 1:21:19

2 News : शेफाली के निधन के बाद राखी ने कही ऐसी बातें, हो गईं ट्रॉल, मल्लिका ने वी़डियो शेयर कर दी फैंस को यह सलाह

‘कांटा लगा’ गाने से फेमस हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वह 42 साल की थीं। अपनी फिटनेस पर हमेशा ध्यान देने वालीं शेफाली की मौत को लेकर कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। जांच में ये भी सामने आया कि वह पिछले कुछ समय से एंटी-एजिंग मेडिसन ले रही थीं यानी जिससे वह हमेशा जवां नजर आए। शेफाली की दोस्त पूजा घई ने बताया कि मौत से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने IV ड्रिप ली थी जो कि वह सालों से लिए जा रहे एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट का हिस्सा था।

इसी बीच राखी सावंत ने शेफाली को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस कारण राखी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं और उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रॉल किया जा रहा है। राखी वीडियो में खाना खाते-खाते बोलती हैं, “मैं इतनी डर गई हूं कि जब भी भूख लगती है, खा लेती हूं। शेफाली मैं तुम्हें मिस कर रही हूं। मुझे अभी पता चला कि तुम उस दिन भूखी थी। तुम्हारा बीपी लो हो गया। बॉलीवुड में सुंदर दिखने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है। मैं तो सारी जिंदगी भूखी रही हूं लेकिन अब मैंने खाना शुरू कर दिया है। इसलिए अगर मैं मोटी हो जाऊं तो मुझे बर्दाश्त कर लेना।

मैं डर गई हूं क्योंकि अकेली रहती हूं दुबई में। खुद का ख्याल रखना है और इतना पतला क्यों होना कि जान ही निकल जाए। जब भूख लगे, तब खाना चाहिए। सब कुछ खाना चाहिए लेकिन जिम करना भी जरूरी है। मैं तो अब थोड़ी भी भूख लगती है तो खाना खा लेती हूं क्योंकि बीपी लो नहीं होना चाहिए। हाई भी नहीं होना चाहिए। हर इंसान का शरीर अलग होता है, हार्मोन्स अलग होते हैं। इसलिए किसी को उसके शरीर के आकार के लिए शर्मिंदा नहीं करना चाहिए। शेफाली के साथ जो हुआ उसके बाद मैं और भी सतर्क हो गई हूं, क्योंकि मैं अकेली रहती हूं।”

हालांकि राखी का यह अंदाज बहुत से लोगों को पसंद नहीं आया। उन्हें लगा जैसे वह शेफाली की मौत का मजाक उड़ा रही हो। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, “कम से कम किसी की मौत का मजाक न बनाओ।” दूसरे ने चुटकी लेते हुए लिखा, “तुम्हारे चेहरे को क्या हुआ। प्लास्टिक सर्जरी करवाई है क्या?”

मल्लिका शेरावत बोलीं, बोटॉक्स और आर्टिफिशियल कॉस्मेटिक फिलर्स को ना कहें

शेफाली के निधन के बाद एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर नो-मेकअप, नो-फिल्टर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों को बोटॉक्स या फिलर्स का इस्तेमाल न करने को कहा है। उन्होंने लोगों से आर्टिफिशियल कॉस्मेटिक प्रोसेस से दूर रहने का आग्रह किया और इसके बजाय उन्हें प्राकृतिक चीजों को अपनाने के लिए कहा है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मल्लिका ने कहा, “आप सभी को सुप्रभात। मैं अभी उठी और सोचा, मैं एक सेल्फी वीडियो बनाऊंगी और इसे आप सभी के साथ शेयर करूंगी।

मैंने कोई फिल्टर इस्तेमाल नहीं किया है, मैंने कोई मेकअप नहीं किया है...मैंने अभी तक अपने बालों को ब्रश भी नहीं किया है; यह पहली चीज है जो मैं कर रही हूं...मैं यह वीडियो आपके साथ इसलिए शेयर कर रही हूं ताकि हम सब मिलकर बोटॉक्स को ना कह सकें, आर्टिफिशियल कॉस्मेटिक फिलर्स को ना कह सकें और जीवन को हां कह सकें, स्वस्थ जीवन जीने के तरीके को हां कह सकें...आपसे प्यार करती हूं। मल्लिका ने इसके कैप्शन में लिखा, “बोटोक्स और फिलर्स को ना कहना।

इन आर्टिफिशियल कॉस्मेटिक सर्जरी के साथ युवावस्था का पीछा करने के बजाय, मैं इसे भीतर से पोषित कर रही हूं। स्वच्छ भोजन, हाइड्रेशन, जल्दी सोना और व्यायाम कुछ ऐसी आदतें हैं जिनका मैं नियमित रूप से पालन करती हूं। आइए अपनी प्राकृतिक चमक को अपनाएं #नोबोटोक्स #नोफिलर्स #ऑथेंटिकब्यूटी #नेचुरलग्लो #हेल्दीलिविंग।” वीडियो में मल्लिका ने शेफाली की मौत पर दुख भी जताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी