Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस पाकिस्तानी एक्टर के साथ शादी को तैयार हैं राखी, इसलिए रो पड़ीं यह मशहूर सिंगर, इस बात का है दुख

राखी सावंत (46) मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। राखी फैंस के बीच 'ड्रामा क्वीन' के रूप में मशहूर हैं। वह अपनी हरकतों और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 1:39:37

2 News : इस पाकिस्तानी एक्टर के साथ शादी को तैयार हैं राखी, इसलिए रो पड़ीं यह मशहूर सिंगर, इस बात का है दुख

राखी सावंत (46) मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। राखी फैंस के बीच 'ड्रामा क्वीन' के रूप में मशहूर हैं। वह अपनी हरकतों और बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब राखी दो असफल शादी का दर्द झेलने के बाद पाकिस्तान में शादी का प्लान कर रही हैं। राखी की पहली शादी रितेश सिंह और दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी के साथ हुई थी। राखी ने टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी के साथ एक खास बातचीत में इशारा किया कि वह तीसरी शादी के लिए तैयार हैं। राखी ने कहा कि मुझे पाकिस्तान से बहुत प्रपोजल मिल रहे हैं।

जब मैं पाकिस्तान गई तो उन्होंने देखा कि मेरी पिछली दो शादियों में मुझे कितना परेशान किया गया था। मैं निश्चित रूप से पाकिस्तान में शादी करने के बारे में सोचूंगी। कई पाकिस्तानी और इंडियन कपल शादी करके यूएस और दुबई सेटल हो गए हैं और अच्छे से जिंदगी गुजार रहे हैं। इस तरह की शादी दो देशों के बीच में शांति और समझ प्रमोट करती है। इंडियंस और पाकिस्तानी एक-दूसरे के बिना कुछ नहीं कर सकते। मुझे पाकिस्तानी लोग पसंद हैं और मेरे वहां फैंस भी हैं।

राखी ने संभावित प्रेमी डोडी खान के बारे में भी बात की, जो एक एक्टर होने के साथ पुलिस अधिकारी भी हैं। राखी ने कहा कि शादी पाकिस्तान में इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ होगी। रिसेप्शन भारत में होगा और हम अपने हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाएंगे। हम दुबई में बस जाएंगे। उल्लेखनीय है कि राखी सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो की फेवरेट कंटेस्टेंट हैं। वह कई दफा शो में हिस्सा ले चुकी हैं।
rakhi sawant,drama queen rakhi sawant,dodi khan,rakhi dodi,rakhi dodi marriage,rakhi pakistan,selena gomez,singer selena gomez,donald trump,selena trump सेलेना गोमेज ने अमेरिका में अप्रवासियों के खिलाफ एक्शन पर जताई नाराजगी

हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज ने सोमवार (27 जनवरी) को एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। इसमें सेलेना फूट-फूटकर दुखड़ा रोते नजर आ रही हैं। हालांकि सेलेना ने कुछ देर बाद इस वीडियो को डिलीट कर दिया। वीडियो में सेलेना रोते हुए बोलती हैं, “मेरे सभी लोगों पर अटैक हो रहा है, बच्चों पर भी। मुझे समझ नहीं आ रहा है। मुझे बहुत दुख है, काश मैं कुछ कर पाती, लेकिन मैं कुछ भी नहीं कर पा रही हूं। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा कि मुझे क्या करना है। मैं हरसंभव कोशिश करूंगी, मैं वादा करती हूं।”

उन्होंने कैप्शन में मैक्सिकन फ्लैग के साथ 'आई एम सॉरी' लिखा है। कुछ घंटों बाद सेलेना ने वीडियो डिलीट कर दिया और मैसेज पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, “जाहिर है लोगों के लिए सहानुभूति दिखाना ठीक नहीं है।” सेलेना ने आज 28 जनवरी को सुबह-सुबह पोस्ट की जिस पर लिखा था, “ओह मिस्टर पार्कर, मिस्टर पार्कर। हंसी और धमकी के लिए धन्यवाद।”

दरअसल सेलेना का वीडियो अमेरिका में इमिग्रेशन और कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) द्वारा देशभर में की गई कार्रवाई के बाद आया है, जिसमें पिछले कुछ दिनों में काफी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर वापस आने के बाद से यह सबसे बड़ा ऑपरेशन था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका